फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मिर्जापुर द मूवी’ से सामने आए नए पोस्टर्स, 'कंपाउंडर'-'बब्बन बबुआ' और 'बबलू पंडित' बने जितेंद्र ने लूटी महफिल

Fri, 26 Jun 2026 04:03 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mirzapur The Movie: 'मिर्जापुर: द मूवी' के नए कैरेक्टर पोस्टर्स जारी हुए हैं, जिनमें रवि किशन, जितेंद्र कुमार और अभिषेक बनर्जी का धासूं लुक दिखाई दे रहा है।
 
विज्ञापन
1 of 4
'मिर्जापुर: द मूवी' - फोटो : इंस्टाग्राम
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तहलका मचाने के बाद अब 'मिर्जापुर' सिनेमाघरों पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का धमाकेदार टीजर आने के बाद अब मेकर्स ने नए कैरेक्टर पोस्टर्स जारी किए हैं, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
'मिर्जापुर: द मूवी' - फोटो : इंस्टाग्राम
नए पोस्टर्स में दिखे ये कलाकार
फिल्म में रवि किशन 'बब्बन बबुआ' के दमदार और रौबदार लुक में नजर आ रहे हैं, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। रवि के इस पोस्टर के साथ निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, 'गद्दी खून बहाके मिलती है, बहा देंगे।'
जितेन्द्र कुमार
जितेन्द्र कुमार का हाथ में बंदूक थामे नया लुक हर किसी को पसंद आ रहा है। जितेन्द्र, 'बबलू पंडित' के रूप में एक्शन के लिए तैयार दिख रहे हैं। जितेंद्र के इस पोस्टर को साझा करते हुए निर्माताओं ने लिखा, ''
अभिषेक बनर्जी
अभिषेक बनर्जी अपने पुराने और जाने-माने 'कंपाउंडर' के अंदाज में वापस लौट रहे हैं। अभिषेक के इस पोस्टर के साथ निर्माताओं ने लिखा, ''

 
विज्ञापन

3 of 4
'मिर्जापुर: द मूवी' - फोटो : इंस्टाग्राम
कहानी और कास्ट
फिल्म में मिर्जापुर की गद्दी के लिए पुराना खूनी खेल तो दिखेगा ही, लेकिन इस बार लड़ाई मिर्जापुर से लेकर रेगिस्तान की रेत तक पहुंचेगी। फिल्म में पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित) और दिव्येंदु शर्मा (मुन्ना भैया) की मुख्य तिकड़ी के साथ श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल और सोनल चौहान जैसे कई बड़े कलाकार नजर आएंगे।
विज्ञापन

4 of 4
'मिर्जापुर: द मूवी' - फोटो : सोशल मीडिया
'मिर्जापुर: द मूवी' रिलीज डेट
'मिर्जापुर: द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे हिंदी के साथ-साथ तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Chauhaan: 'चौहान' के टीजर पर छिड़ी बहस, फिल्म के डायलॉग्स पर आई मीम्स की बाढ़; ‘धुरंधर’ से क्यों हुई तुलना?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें