फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेकर्स ने जारी किए 'मिर्जापुर द मूवी’ के नए पोस्टर, एक्शन अंदाज में दिखे पकंज त्रिपाठी समेत ये कलाकार

Sun, 09 Aug 2026 08:39 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mirzapur The Movie New Character Posters: जल्द ही पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ का ट्रेलर रिलीज होगा। इससे पहले मेकर्स ने इसके कुछ पोस्टर साझा किए हैं, जिनमें पंकज त्रिपाठी के अलावा तीन अन्य कलाकार दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' के नए पोस्टर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ के नए पोस्टर में गुड्डू पंडित के रोल में अली फजल  और बबलू पंडित के किरदार में जितेंद्र कुमार दिखाई दे रहे हैं। वहीं कालीन भैया के रोल में पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु, मुन्ना भैया के रोल में नजर आ रहे हैं। यह पोस्टर फिल्म के ट्रेलर रिलीज से दो दिन पहले मेकर्स ने जारी किए हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज होगा। 

एक्शन अंदाज में दिखे कलाकार 

विज्ञापन

इस फिल्म में कई जाने-पहचाने किरदारों की वापसी हो रही है। यह कहानी चर्चित सीरीज से बड़े पर्दे पर आ रही है। जितेंद्र कुमार 'बबलू पंडित' का किरदार निभा रहे हैं, जिसे पहले सीरीज में विक्रांत मैसी ने निभाया था। वह पोस्टर में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। वहीं अली फजल 'गुड्डू पंडित' के रोल में दिख रहे हैं, जिनके हाथ में भी गन है। दोनों का यह अंदाज फैंस का पसंद आया है। 
इनके अलावा पंकज त्रिपाठी और दिव्यंदु भी दमदार अंदाज में दिख रहे हैं। 

विज्ञापन

फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' में अली फजल और जितेंद्र कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@jitendrak1

कब रिलीज होगी फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’?
फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' 4 सितंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह हिंदी और तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी।
इसमें रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सतेन्द्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह भी नजर आएंगे।

कौन है फिल्म का निर्देशक? 
गुरमीत सिंह द्वारा यह फिल्म निर्देशित की गई है। वहीं पुनीत कृष्णा इसके लेखक हैं। इसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें