फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divyendu Sharma: 'मिर्जापुर' के मुन्ना भैया के लिए फैंस ने कानपुर में मचाया बवाल, कैफे में की थी तोड़फोड़

Wed, 04 May 2022 07:36 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिव्येंदु शर्मा - फोटो : social media
विज्ञापन

फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में लिक्विड का रोल निभाकर लाइमलाइट में आने वाले अभिनेता दिव्येंदु शर्मा आज बहुत पॉपुलर हैं। इस रोल को निभाकर वह रातोंरात स्टार बन गए थे और उनकी इस पॉपुलैरिटी में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई सीरीज में 'मिर्जापुर' के रोल मुन्ना भाई ने और इजाफा कर दिया था। इस रोल के बाद उनकी प्रसिद्धि में इतनी बढ़ोतरी हुई कि उन्हें लोग अब रियल लाइफ में मुन्ना भाई बुलाने लगे हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं और अभिनेता से मिलने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। लेकिन उनकी इस पॉपुलैरिटी की वजह से एक बार दिव्येंदु को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना उस समय की है, जब वह शो 'कानपुरिये' की शूटिंग कर रहे थे तो फैंस की भीड़ ने गुस्से में आकर दुकान का शीशा फोड़ डाला।  

विज्ञापन

मुन्ना भाई को याद आई पुरानी घटना 
दिव्येंदु शर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस घटना का जिक्र किया और बताया कि यह घटना तब हुई थी, जब वह मुन्ना भाई का किरदार कर छा गए थे। वह जहां भी जाते थे वहां लोग उन्हें 'मुन्ना भाई..मुन्ना भाई' कहकर चिल्लाने लगते थे। उन्होंने कहा कि कई बार फैंस का इतना प्यार हजम कर पाना मुश्किल हो जाता है और हैरानी भी होती है कि लोग उनसे इतना प्यार क्यों करते हैं।  

कानपुर में फैंस ने की तोड़फोड़
कानपुर में हुई तोड़फोड़ वाली घटना को याद करते हुए बताया कि 'एक बार कानपुर के कैफे में मैं अपने शो कानपुरिये की शूटिंग कर रहा था। कैफे के बाहर लोगों की काफी भीड़ जमा थी इसलिए मेरी प्रोडक्शन टीम ने मुझे वहां से जाने के लिए कहा। मैं पीछे के दरवाजे से वहां से निकल गया। लोगों को जैसे ही इस बात का पता चला वह गुस्सा हो गए और उन्होंने कैफे का शीशा फोड़ दिया।'

मुंबई नहीं होती ऐसी घटना 
दिव्येंदु ने आगे बातचीत करते हुए कहा,'उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में इस तरह की घटनाएं और भी गंभीर हो जाती हैं जबकि मुंबई में ऐसा नहीं है। मुंबई में जब मैं घर से बाहर निकलता हूं तो लोग मुझे पहचानते हैं और बहुत ही सभ्य तरीके से पेश आते हैं। वह आपकी पर्सनल लाइफ का सम्मान करते हैं लेकिन बाकी जगहों पर ऐसा नहीं होता। जब आप देखते हैं कि कोई आपके किरदार से इतना प्यार कर रहा है तो मैं खुद सोचता हूं कि कैसे?' 
विज्ञापन

इन फिल्मों में आएंगे नजर 
दिव्येंदु शर्मा अब अमेजन मिनी टीवी की साइंस थ्रिलर 1800 लाइफ में नजर आ रहे हैं। इसमें टेक्नॉलजी के कामा फ्लैग वाले आस्पेक्ट को दिखाया गया है। यह 22 अप्रैल को रिलीज की गई थी। इसके साथ ही दिव्येंदु शर्मा फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें