फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: फिल्म निर्माता और दो अन्य मीरा रोड में देह व्यापार गिरोह चलाने के आरोप में गिरफ्तार

Tue, 20 Jul 2021 09:37 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके में कथित तौर पर देह व्यापार गिरोह चलाने के आरोप में एक फिल्म निर्माता और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके में कथित तौर पर देह व्यापार गिरोह चलाने के आरोप में एक फिल्म निर्माता और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त डॉ.महेश पाटिल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि फिल्म निर्माता देह व्यापार गिरोह चला रहा है और महिलाओं को फिल्मों में अवसर दिलाने के नाम पर देह व्यापार में धकेल रहा है।

उन्होंने बताया कि गिरोह सालों से मीरा रोड स्थिति एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स से काम कर रहा था। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी कन्हैयालाल बालचंदानी की मदद विनिता इंग्ले नामक महिला कर रही थी जो एजेंट की तरह काम करती थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजा और हाउसिंग काम्प्लेक्स पर छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया जबकि दो महिलाओं को बचाया। अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता और अनैतिक कारोबार (निवारण) अधिनियम- पीआईटीए के तहत तीनों के खिलाफ मीरा रोड पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें