जन्मदिन पर मिनिषा ने शेयर किया पोस्ट
मिनिषा लांबा ने आज रविवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'मुझे जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई! आज जिसे सेलिब्रेट करना चाहिए, असली हीरो मेरी मां हैं। दुनियाभर की सभी मां हीरो हैं। मेरी मां जब लेबर पेन में सारे मुश्किल काम कर रही थीं, मैंने तो तब भी बस मौ महीने आराम कर रही थी। फिर मां ने अपने पहले बच्चे के साथ सबकुछ संभाला'।
'आप हर जन्म में मेरी मां बनना'
अपनी मां को पोस्ट में टैग करते हुए मिनिषा ने लिखा है, 'मैं आपसे बेहद प्यार करती हूं मां। उम्मीद करती हूं कि आपकी (और दुनिया की हर मां की) सारी मेहनत और कुर्बानियां रंग लाई होंगी। मुझे उम्मीद है कि मैं आपकी बेटी होने के नाते आपके तकलीफ के दिनों में थोड़ी बहुत ही सही, खुशियां दे पाई हूं। जैसे-जैसे मैं बड़ी हो रही हूं, हर साल मुझे एहसास होता है कि इस दुनिया में जिंदगी लाने और हर दिन अपनी पूरी क्षमता से काम करने में कितनी मेहनत लगती है। लोग अपने जीवनसाथी के लिए सात जन्मों तक का साथ चाहते हैं। मगर, आपके लिए मैं चाहूंगी कि आप हर जन्म में मेरी मां बनें।
मॉडलिंग से शुरू किया था करियर
मिनिषा के करियर की बात करें तो उन्होंने मॉडलिंग से शुरुआत की। एक्ट्रेस ने दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज से पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान वे मॉडलिंग करने लगीं। मिनिषा ने कई बड़ी कंपनियों के एड फिल्म में काम किया। इनमें 'एलजी', 'सोनी', 'कैडबरी', 'हाजमोला', 'एयरटेल' और 'सनसिल्क' जैसे ब्रांड हैं। 'कैडबरी' के एड के दौरान निर्देशक शूजित सरकार ने उन्हें अप्रोच किया। मिनिषा ने साल 2005 में शूजित सरकार की फिल्म 'यहां' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। मिनिषा 'बिग बॉस' सीजन 8 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं।