फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाग मिल्खा भाग' का ट्रेलर देखेंगे मिल्खा सिंह

Fri, 05 Apr 2013 04:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' का पहला पोस्टर जारी होने के बाद अब इसका ट्रेलर भी तैयार है, लेकिन इसके जारी होने से पहले इस पर फ्लाइंग सिख नाम से मशहूर मिल्खा सिंह की सलाह ली जाएगी।
विज्ञापन


राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी यह फिल्म वास्तविक जीवन के मशहूर एथलीट मिल्खा सिंह पर आधारित है। अभिनेता फरहान अख्तर ने मिल्खा की भूमिका निभाई है।

सूत्रों के मुताबिक मिल्खा सिंह अपना दृष्टिकोण बताने के लिए जल्दी ही चण्डीगढ़ से मुंबई पहुंचेंगे और फिल्म के आधिकारिक ट्रेलर पर सलाह देंगे। मई के पहले सप्ताह में यह ट्रेलर जारी होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म में फरहान के अलावा सोनम कपूर ने भी अभिनय किया है। फिल्म 12 जुलाई को प्रदर्शित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें