फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mili on OTT: अब ओटीटी पर 'मिली' की दस्तक, जान्हवी और Netflix ने अनोखे अंदाज में दी जानकारी

Fri, 30 Dec 2022 11:30 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिली' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हो रही है। 
विज्ञापन
मिली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2022 जान्हवी कपूर के लिए बेहद खास रहा है। इस साल अभिनेत्री की दो फिल्में रिलीज हुई थी, जिनमें दर्शकों को जान्हवी का अभिनय बेहद पसंद आया था। जहां जान्हवी की फिल्म 'गुडलक जैरी' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी, वहीं उनकी दूसरी फिल्म 'मिली' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। 'मिली' को दर्शकों से लेकर समीक्षकों तक की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली थीं, लेकिन उसके बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी। सिनेमाघरों में सबकी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। चलिए जानते हैं किस प्लेटफॉर्म पर जान्हवी की फिल्म स्ट्रीम होने जा रही है... 

विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu: 'हम जो कर सकते हैं उसे नियंत्रित करें', सामंथा ने नए साल से पहले लिखा स्ट्रॉन्ग नोट
जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिली' आज यानी 30 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा रही है। दरअसल, इसकी जानकारी देते हुए नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें जान्हवी लोगों को इस बात की जानकारी देती नजर आ रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री थर-थर कांपते हुए रजाई-कंबल ओढ़ती हैं, लेकिन फिर भी उनकी कंपकंपी छूटती रहती है। इसके बाद कोई उनसे पूछता है कि क्या एसी बंद कर दें जान्हवी......इस पर अभिनेत्री कहती हैं कि नहीं मैं तो सिर्फ अपनी फिल्म 'मिली' देखने की तैयारी कर रही हूं, जो नेटफ्लिक्स पर आज से स्ट्रीम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Mika Singh: मीका ने भी एंटीलिया में किया अनंत-राधिका का स्वागत, 10 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए मिले इतने करोड़    
नेटफ्लिक्स ने वीडियो को साझा करते हुए लिखा, 'मिली अब यहां है और वह आपको कंपा देने वाली है ... उसके जीवित रहने की कहानी देखें। मिली, अब स्ट्रीमिंग!' बता दें कि इस फिल्म में जान्हवी कपूर के साथ सनी कौशल भी अहम रोल में आए हैं। यह पहला मौका है जब जान्हवी कपूर और सनी कौशल एक साथ पर्दे पर नजर आए हैं। 'मिली' मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक है। साउथ में बनी फिल्म का नाम 'हेलन' था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म सस्पेंस से भरपूर है। 'मिली' का निर्माण जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर ने किया था।
Vivek Agnihotri: 'पठान' पर बयान देना विवेक को पड़ा भारी, लोगों ने भगवा बिकिनी में वायरल कीं बेटी की तस्वीरें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें