फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलाप जावेरी ने याद किया 'एक दीवाने की दीवानियत' की शूटिंग का पहला दिन, हर्षवर्धन के साथ शेयर की शूट की तस्वीर

Fri, 17 Apr 2026 12:37 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Harshvardhan Rane Day 1 Shoot: आज निर्देशक मिलाप जावेरी ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' के शूटिंग के पहले दिन की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक खास नोट भी लिखा है।
विज्ञापन
मिलाप जावेरी और हर्षवर्धन राणे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'एक दीवाने की दीवानियत' 21 अक्तूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसी फिल्म के पहले दिन के शूट की यादों को ताजा करते हुए फिल्म के निर्देशक मिलाप ने एक खास पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर सभी का शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन

मिलाप जावेरी न शेयर की तस्वीरें
निर्देशक मिलाप जावेरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' के शूट के पहले दिन की तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में मिलाप अभिनेता हर्षवर्धन राणे को एक सीन समझाते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में मिलाप फिल्म के क्लैप बोर्ड को हाथ में लिए बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि यह तस्वीर उनकी फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' के शूट के पहले दिन की तस्वीर है।

मिलाप जावेरी का पोस्ट
मिलाप जावेरी ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'एक साल पहले 17 अप्रैल को 'एक दीवाने की दीवानियत' की शूटिंग का पहला दिन था। कल्पना कीजिए, हर्षवर्धन राणे और मैं सिर्फ 13 दिन पहले, 4 अप्रैल 2025 को मिले थे। हमने हाथ मिलाया। सिर्फ 13 दिन की तैयारी के बाद हमने एक टीम, एक परिवार और दोस्तों की तरह मिलकर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बना दी। आप सभी और दर्शकों का बहुत-बहुत धन्यवाद।'

अभिनेता चिराग पांड्या ने किया कमेंट
अभिनेता चिराग पांड्या ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ऐसा तभी संभव होता है, जब सच्चे जुनूनी लोग साथ आएं। मैंने सेट पर हर व्यक्ति का जुनून देखा है। इसका हिस्सा बनकर मुझे गर्व है। मैं आपके आगे के सफर में और भी बड़ी सफलताओं की कामना करता हूं।'
विज्ञापन

कब रिलीज हुई थी 'एक दीवाने की दीवानियत'
'एक दीवाने की दीवानियत' 21 अक्तूबर 2025 को रिलीज हुई थी। इसकी कहानी एक शक्तिशाली राजनेता विक्रमादित्य भोंसले (हर्षवर्धन राणे) के एक सुपरस्टार अदा रंधावा (सोनम बाजवा) के बीच की है। मुश्ताक शेख ने इसकी कहानी लिखी है। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

इस फिल्म के गानों को फैंस ने काफी पसंद किया। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा के अभिनय को खूब सराहा गया। इस फिल्म ने दुनिया भर में 112 करोड़ रुपये की कमाई की और 2025 की 12वीं सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनकर उभरी।

यह भी पढ़ें: Shilpa Shetty: त्रिपुरासुंदरी शक्तिपीठ में शिल्पा शेट्टी ने किए देवी मां के दर्शन, लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें