फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रोमांस के बादशाह' की फिल्म देखने पहुंचे 'मिलन टॉकीज' के हीरो-हीरोइन

Wed, 13 Mar 2019 04:59 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई के मराठा मंदिर सिनेमा हॉल में फिल्म देख रहे दर्शक उस समय आश्चर्य से चकित हो गए जब दो जाने-पहचाने चेहरे उनके अगल-बगल नजर आए। यहां शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का मैटिनी शो चल रहा था तभी वहां 'मिलन टॉकीज' फिल्म के हीरो अली फजल अपनी सह अभिनेत्री श्रद्धा श्रीनाथ के साथ पहुंच गए। 

विज्ञापन


हिंदी सिनेमा के इतिहास में मराठा मंदिर का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज है क्योंकि यह मुंबई का ऐसा सबसे पुराना सिंगल थिएटर है जहां 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' फिल्म 1995 से लगातार पिछले 23 वर्षों से हर दिन मैटिनी शो पर चल रही है। ऐसे में नए अभिनेताओं के लिए शाहरुख किसी महागुरु से कम नहीं हैं। कोई भी रोमांटिक फिल्म हो हर हीरो यही चाहता है कि उसकी फिल्म डीडीएलजे जैसी चल जाए।

कुछ ऐसी ही मुराद लिए अली फजल अपनी हीरोइन श्रद्धा को साथ लेकर मराठा मंदिर फिल्म देखने पहुंच गए थे। 'मिर्जापुर' वेब सीरीज से लोकप्रियता हासल कर चुके अभिनेता अली फजल फिल्म अगली फिल्म 'मिलन टॉकीज' है। तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी ये फिल्म 15 मार्च को रिलीज होने जा रही है। मिलन टॉकीज एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसकी शूटिंग लखनऊ, मथुरा, पुणे और में मुंबई में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें