फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हमारा पाकिस्तान' कह फंसे मीका सिंह, लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

Fri, 04 Aug 2017 01:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
मीका सिंह
विज्ञापन
सिंगर मीका सिंह स्वतंत्रता दिवस को लेकर की गई एक टिप्पणी के कारण विवादों में फंस गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके द्वारा 'हमारा पाकिस्तान' कहने पर मीका को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन


पढें: पाकिस्तान पर बोलकर नए विवाद में फंसे गायक मीका, अमेरिकी बोले-माफी लायक नहीं

हाल ही में मीका ने एक वीडियो शेयर कर अमेरिका के ह्यूस्टन में होने वाले अपने कार्यक्रम की जानकारी दी थी। मीका ने अपने प्रशंसकों से पाकिस्तान और भारत के स्वतंत्रता दिवस से पहले 12 अगस्त को उनके कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की थी। वीडियो में वह अपने शो के पाकिस्तानी मूल के प्रमोटर के साथ देखे जा सकते हैं।

इस वीडियो के बाद से सोशल मीडिया पर उनकी निंदा हो रही है। फैंस उनके पाकिस्तान को 'हमारा' कहने से बेहद नाराज हैं। महाराष्ट्रीय नवनिर्माण सेना के नेता अमेय खोपकर ने मीका को ट्विटर पर खुला चैलेंज देते हुए कहा कि वो महाराष्ट्र में उन्हें माइक भी पकड़ने नहीं देंगे।
विज्ञापन

  इस भारतीय को क्या सज़ा मिलेजो कहता है "हमारा पाकिस्तान आज़ाद" हुआ.. क्या #कलाकार की #स्वतन्त्रता #रास्ट्रीयमर्यादा से बड़ी होती है?#mika pic.twitter.com/AeftitVzrk — Shriguru Pawan ji (@ShriguruPawanji) August 4, 2017

  Very shameful to see this #mika  have some courtesy for our indian Soilders and there family. Just for Entertainment you can go this down. — Shiksha Arya (@smartshik) August 4, 2017

  @MikaSingh ये वो पाकिस्तान है जो हमारे जवानों को mutilate करता है और आप उन लोगो के लिये कार्य कर्म कर रहे है #shameonyou #mika #pakistandown — Prateek aggarwal (@Prateek223) August 4, 2017
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें