सिंगर मीका सिंह स्वतंत्रता दिवस को लेकर की गई एक टिप्पणी के कारण विवादों में फंस गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके द्वारा 'हमारा पाकिस्तान' कहने पर मीका को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
पढें: पाकिस्तान पर बोलकर नए विवाद में फंसे गायक मीका, अमेरिकी बोले-माफी लायक नहीं
हाल ही में मीका ने एक वीडियो शेयर कर अमेरिका के ह्यूस्टन में होने वाले अपने कार्यक्रम की जानकारी दी थी। मीका ने अपने प्रशंसकों से पाकिस्तान और भारत के स्वतंत्रता दिवस से पहले 12 अगस्त को उनके कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की थी। वीडियो में वह अपने शो के पाकिस्तानी मूल के प्रमोटर के साथ देखे जा सकते हैं।
इस वीडियो के बाद से सोशल मीडिया पर उनकी निंदा हो रही है। फैंस उनके पाकिस्तान को 'हमारा' कहने से बेहद नाराज हैं। महाराष्ट्रीय नवनिर्माण सेना के नेता अमेय खोपकर ने मीका को ट्विटर पर खुला चैलेंज देते हुए कहा कि वो महाराष्ट्र में उन्हें माइक भी पकड़ने नहीं देंगे।
इस भारतीय को क्या सज़ा मिलेजो कहता है "हमारा पाकिस्तान आज़ाद" हुआ.. क्या #कलाकार की #स्वतन्त्रता #रास्ट्रीयमर्यादा से बड़ी होती है?#mika pic.twitter.com/AeftitVzrk
— Shriguru Pawan ji (@ShriguruPawanji) August 4, 2017
Very shameful to see this #mika have some courtesy for our indian Soilders and there family. Just for Entertainment you can go this down.
— Shiksha Arya (@smartshik) August 4, 2017
@MikaSingh ये वो पाकिस्तान है जो हमारे जवानों को mutilate करता है और आप उन लोगो के लिये कार्य कर्म कर रहे है #shameonyou #mika #pakistandown
— Prateek aggarwal (@Prateek223) August 4, 2017