फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर राम रहीम को शुभकामनाएं देने पर मीका को लोगों ने लताड़ा

Sat, 26 Aug 2017 10:22 AM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
मीका सिंह
विज्ञापन
पंचकुला की सीबीआई कोर्ट के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम को रेप का दोषी मानते हुए सजा सुनाने के बाद उनके समर्थकों ने जगह-जगह हिंसा फैला दी। इस मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रेटी और सिंगर मीका सिंह को बाबा राम रहीम के लिए अपना प्यार और केयर दिखाना उस वक्त भारी पड़ गया जब उन्होंने बाबा राम रहीम पर फैसला आने से पहले उन्हें एक ट्वीट किया।  
विज्ञापन


मीका के ट्वीट के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी ट्रोल किया। दरअसल मीका ने पंचकुला कोर्ट का फैसला आने से पहले बाबा राम रहीम को एक ट्वीट कर उन्हें शुभकामनाएं दी थी।

पढ़ें- डेरा समर्थकों की हिंसा पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा

उन्होंने कहा था, मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि कोर्ट सही निर्णय लेगा। सबसे अच्छी बात ये हैं कि वो समय पर कोर्ट पहुंच गए थे। 
  My best wishes to @Gurmeetramrahim bhaaji .. I hope the court will make the right decision. The greatest thing is he went on time🙏.. — King Mika Singh (@MikaSingh) August 25, 2017
विज्ञापन


मीका के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उनकी काफी आलोचना की। 
  embarrassing that a rape accused is getting such support and treatment. what must the rape victim feel? #panchkula #GurmeetRamRahimSingh — Raghav Chopra (@AarSee) August 25, 2017
Very shameful ek rapist ko bachane k liye pray kar rhe hai aap. — Nutan Chaudhary (@NutanChaudhary6) August 25, 2017

बता दें सिर्फ मीका ही नहीं एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार बने गए हैं। उन्होंने अपनी फिल्म 'ए जेंटलमेन' के रिलीज होने पर एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा,हरियाणा के लोग अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और उन्हें उम्मीद है कि वे उनकी फिल्म देखने जाएंगे। जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें