पाकिस्तानी गायकों के लिए क्या बाेले मीका?
पाकिस्तानी गायकों के भारत में आकर परफॉर्म करने पर भी मीका सिंह ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, ‘मुझे पाकिस्तानी गायकों से कोई समस्या नहीं है। जब वे यहां आते हैं, तो हर कोई उनका समर्थन करता है। बॉलीवुड हर पाकिस्तानी गायक का स्वागत करता है। अगर आप किसी निजी समारोह के लिए वहां जाते हैं, प्रस्तुति देते हैं, पैसे लेकर भारत वापस आ जाते हैं तो यह अलग बात है। वहां जाकर आप छुप नहीं रहे होते। आप हवाई जहाज से यात्रा कर रहे होते हैं और पूरी दुनिया इसे देख सकती है।’
क्याें पाकिस्तान में किया था परफॉर्म?
अपनी बातचीत में मीका सिंह ने आगे कहा, ‘पाकिस्तान में तीन बहुत महत्वपूर्ण गुरुद्वारे हैं। गुरुद्वारा ननकाना साहिब और गुरुद्वारा पंजा साहिब भी वहीं हैं। मेरे लिए यह पैसे की बात नहीं थी। सबसे पहली बात यही थी कि वहां परफॉर्म करके मैं इन गुरुद्वारों तक पहुंच सकता था।’
मीका सिंह और दिलजीत दोसांझ
- फोटो : सोशल मीडिया
2019 में गए थे पाकिस्तान
- बता दें कि मीक सिंह साल 2019 में पाकिस्तान परफॉर्म करने गए थे।
- इस दौरान उन्होंने 14 मेंबर्स के ग्रुप के साथ पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के रिश्तेदार की शादी में परफॉर्म किया था।
- इस कॉन्सर्ट के बाद भारत में बड़े पैमाने पर सार्वजनिक विरोध देखने को मिला, क्योंकि यह जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के कुछ ही समय बाद आयोजित हुआ था।
- इसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) और ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने मीका सिंह पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया और उनके बहिष्कार का ऐलान किया था।
- बाद में मीका सिंह ने FWICE से औपचारिक रूप से माफी मांगी, जिसके बाद उसी महीने प्रतिबंध हटा लिया गया।
दिलजीत पर दी तीखी प्रतिक्रिया
बता दें कि हाल ही में मीका सिंह ने सिंगर दिलजीत दोसांझ पर भी टिप्पणी की थी। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि हो सकता है मैं गलत होऊं, लेकिन मुझे लगता है कि जब 'बॉर्डर 2' आई, तो दिलजीत पाजी ने इसका एक परसेंट भी प्रमोशन नहीं किया। उन्होंने सनी पाजी का एक परसेंट भी शुक्रिया अदा नहीं किया। मैंने दिलजीत को कभी यह कहते नहीं सुना कि सनी देओल के साथ मेरी फिल्म आ रही है, यह बहुत बड़ी बात है। उन्होंने 'बॉर्डर 2' के बारे में कभी बात नहीं की। वहीं पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के साथ रिलीज हुई अपनी फिल्म का प्रमोशन जरूर किया।'