फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीका सिंह और दलेर मेहंदी के बड़े भाई अमरजीत सिंह का निधन, सोशल मीडिया पर हुए इमोशनल

Tue, 30 Oct 2018 08:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mika Singh - फोटो : instagram
विज्ञापन
पंजाबी गायक मीका सिंह और दलेर मेहंदी के बड़े भाई अमरजीत सिंह का सोमवार को निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मीका सिंह और दलेर मेहंदी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। खबरों की मानें तो अमरजीत सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। 
विज्ञापन


मीका सिंह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अमरजीत सिंह के निधन पर दुख प्रकट कर जानकारी देते हुए लिखा- 'वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह,हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारे बड़े भाई अमरजीत सिंह का निधन हो गया है, वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। अमरजीत पाजी आज सुबह अपने स्वर्गीय निवास के लिए चले गए- दुख में दलेर मेहंदी, हरजीत मेहंदी, जोगिंदर सिंह और मीका सिंह।' अमरजीत सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार को 5 बजे तिलक विहार श्मशान मैदान में किया गया।

 
विज्ञापन

Amarjeet Singh - फोटो : instagram

बताया जाता है कि मीका सिंह और दलेर मेहंदी के संगीत करियर को बनाने में अमरजीत सिंह का विशेष योगदान रहा है। आपको बता दें कि साल 1995 में दलेर मेहंदी सुपरहिट गाने 'बोलो ता रा रा', 'तुनक तुनक तुन' और 'हो जाएगी बल्ले बल्ले' गाने से काफी मशहूर हुए थे। इसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में गाने गाए। वहीं उनके भाई मीका सिंह पहली बार 'सावन में लग गई आग' गाने से सुर्खियों में आए थे। मीका सिंह ने भी अपने संगीत करियर में कई बॉलीवुड फिल्मों में गाने गाए हैं और दर्शकों ने उन्हें हमेशा पसंद भी किया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें