फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Metro In Dino: अनुराग बसु की 'मेट्रो इन दिनों' की रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Mon, 30 Jan 2023 11:41 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिल को छू लेने वाली कहानियां पर्दे पर लाने के लिए जाने जाने वाले निर्देशक अनुराग बसु ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म मेट्रो इन दिनों की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। इस फिल्म में आज के समय के खट्टे-मीठे रिश्तों की कहानी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
मेट्रो इन दिनों - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूषण कुमार और निर्देशक अनुराग बसु की अगली फिल्म मेट्रो इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख जैसे सितारे शामिल होंगे। इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान हो गया है। मेट्रो इन दिनों 8 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन


ऐसी होगी कहानी
दिल को छू लेने वाली कहानियां पर्दे पर लाने के लिए जाने जाने वाले निर्देशक अनुराग बसु ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म मेट्रो इन दिनों की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। इस फिल्म में आज के समय के खट्टे-मीठे रिश्तों की कहानी दिखाई जाएगी, जो कुछ नए तरीके की होगी। इस फिल्म में प्रीतम का म्यूजिक होगा, जो फिल्म को बेहद खास बनाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं मेट्रो इन दिनों का निर्माण फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानी बसु ने मिलकर किया है।
इसे भी पढ़ें- Kailash Kher: कर्नाटक में कार्यक्रम के दौरान मशहूर गायक कैलाश खेर पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग बसु ने क्या कहा
इस फिल्म में दर्शकों को अभिनेत्री सारा अली खान और अभिनेत्री सारा अली खान की नई जोड़ी भी दिखाई देगी। बता दें कि जब इस फिल्म की घोषणा हुई थी, तब अनुराग बसु ने इस बारे में अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा था, 'फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' लोगों की और लोगों के लिए एक कहानी है। मुझे इस पर काम करते हुए काफी समय हो गया है। मुझे भूषण कुमार जैसे 'पावर हाउस' के साथ फिर काम करने में खुशी हो रही है'। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें