फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo एक और नया मामला, डायरेक्टर सई परांजपे बोली- 'मैं भी हुईं हूं शिकार'

Tue, 30 Oct 2018 10:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
metoo
विज्ञापन

मीटू के तहत अब जानी-मानी फिल्म डायरेक्टर और स्क्रिनराइटर सई परांजपे ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनके साथ भी यौन शोषण हुआ है। सई ने ये बड़ी बातें अपनी ऑटोबायोग्राफी की चर्चा के दौरान बताई।  

विज्ञापन


सई ने बताया कि बचपन में जब वह पुणे में रहा करती थी तो एक बार घर के पास वह साईकिल चला रही थीं तभी एक मनचले ने उनके साथ बदतमीजी करने की कोशिश की थी। सई ने बताया कि इस हरकत के तुरंत बाद वह पुलिस स्टेशन शिकायत करने भी गई थीं। । 

सई ने यह भी बताया कि उन्हें एफआईआर दर्ज करवाने से भी मना कर दिया गया था। सई से कहा गया कि एक अपराधी के निजी अंगों के बारे में बात करना ठीक नहीं होगा। इसके बाद सई ने पिछले कई दिनों से हुए मीटू पर नए-नए खुलासों पर कहा कि ये बहुत ही चौंकाने वाली स्थिति है। सई ने मीटू में फंसे एक्टर्स और डायेरक्टर्स पर लीगल एक्शन की बात भी कही।  
विज्ञापन


आखिर में सई ने कहा कि मीटू कोई एक मौसम नहीं है जो आया और चला गया। मीटू के तहत आए सभी मामलों पर गंभीरता से सोचा जाना चाहिए और दोषी पाए जाने पर सजा का प्रावधान भी हो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें