फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo: यौन शोषण में नाम आने से साजिद खान की मुश्किलें बढ़ीं, IFTDA ने भेजा नोटिस

Mon, 15 Oct 2018 07:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली
विज्ञापन
#MeToo: यौनशोषण में नाम आने से साजिद खान की मुश्किलें बढ़ीं, IFTDA ने भेजा नोटिस
विज्ञापन

बॉलीवुड में #MeToo का मामला दिन प्रतिदिन आग की तरह फैलता जा रहा है। जहां तनुश्री दत्ता की तरफ से नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई लोगों पर तलवार लटक गई है। नाना पाटेकर, विवेक अग्निहोत्री, विकास बहल, पीयुष मिश्रा, आलोक नाथ, रजत कपूर, सुभाष घई, भूषण कुमार, साजिद खान जैसे कई नाम सवालों के घेरे में शामिल हैं।

वहीं फिल्म निर्देशन साजिद खान पर महिलाओं की तरफ से यौन शोषण का आरोप लगने के बाद उनके लिए मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। दरअसल, IFTDA (इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर) ने साजिद को नोटिस भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक नोटिस में साजिद खान को अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। IFTDA के प्रेसिडेंट अशोक पंडित ने कहा कि, 'हमने साजिद को 7 दिन के अंदर जवाब देने के लिए कहा है। यदि साजिद जवाब नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ एक तरफा निर्णय लिया जाएगा।’

बता दें कि साजिद पर अभिनेत्री सलोनी चोपड़ा और राहेल व्हाइट और पत्रकार करिश्मा उपाध्याय द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है।

वहीं आरोपों के बाद,साजिद ने "हाउसफुल 4" के निर्देशन छोड़ दिया गै। उन्हें फरहाद सामजी द्वारा रिपलेस किया गया है।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें