फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Met Gala 2022: मेट गाला में नताशा पूनावाला ने लगाया देसी ग्लैमर का तड़का, रेड कार्पेट पर देख हर कोई रह गया हैरान

Tue, 03 May 2022 10:53 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नताशा पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया
मेट गाला 2022 में इस बार भारत का प्रतिनिधित्व भारतीय सोशलाइट और बिजनेसवुमेन नताशा पूनावाला ने किया है। आंत्रप्रेन्योर नताशा पूनावाला ने जब रेड कार्पेट पर धमाकेदार एंट्री ली, तब उनकी पोशाक ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। देसी ग्लैमर और अमेरिकन इंस्पिरेशन वाली इस आउटफिट में अब नताशा पूनावाला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
नताशा पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया

बेस्ट ड्रेस्ड सेलेब्रिटीज
देसी ग्लैमर और अमेरिकन इंस्पिरेशन वाली इस आउटफिट को भारतीय डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया है। मेट गाला 2022 के लिए नताशा पूनावाला के बस्टियर टॉप को शिअपरेल्ली से डिजाइन करवाया गया। यही कारण है कि नताशा को मेट गाला नाइट की बेस्ट ड्रेस्ड सेलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल कर दिया गया है। और अब हर ओर उनकी ही चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

3 of 4
नताशा पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया
सब्यसाची मुखर्जी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर नताशा के गोल्डन लुक की तस्वीरें साझा की हैं। पोस्ट साझा करते हुए सब्यसाची ने बताया कि मेट गाला के लिए नताशा पूनावाला एक ऐसी ड्रेस चाहती थीं, जिसमें भारतीय चमक के साथ-साथ भारत के विभिन्न कल्चर की भी झलक हो। सब्यसाची ने नताशा के विजन को अपने कैनवास पर उतारा और उन्हें ठीक ऐसा ही आउटफिड डिलीवर किया। 
विज्ञापन

4 of 4
नताशा पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया
नताशा ने मेट गाला के आउटफिट में गोल्ड हैंडक्राफ्टेड टुले साड़ी के साथ-साथ स्वीपिंग ट्रेल रखा। इस साड़ी में सब्यसाची मुखर्जी ने रेशमी चमकदार कढ़ाई और सुनहरे धागों का इस्तेमाल किया है। बता दें कि इससे पहले भी भारतीय अदाकाराएं मेट गाला में देसी तड़का लगा चुकी हैं। लेकिन प्रियंका चोपड़ा का लुक हर साल चर्चाओं का विषय बना रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें