फिल्म 'धुरंधर' और 'मेरा ल्यारी' के दृश्य
- फोटो : सोशल मीडिया
‘धुरंधर 2’ के मुकाबले में खड़ी हो सकी ‘मेरा ल्यारी’?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म की सिर्फ 22 टिकटें बिकी हैं। फिल्म को कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों से हटा दिया गया है। जबकि बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर 2’ अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मौजूद है, वर्ल्डवाइड भी यह फिल्म जोरदार कलेक्शन कर रही है।
आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 56वें दिन तक कुल 1,144.21 करोड़ रुपये कलेक्शन किया है। जबकि वर्ल्डवाइड 1,846.92 करोड़ रुपये की कमाई इस फिल्म ने अब तक की है।