यूजर्स करण जौहर और ब्रह्मास्त्र की टीम पर क्यों लगा रहे इल्जाम?
जब से केआरके की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है तभी से सोशल मीडिया पर मीम्स का दौर शुरू हो गया है। कुछ यूजर्स अभिनेता की गिरफ्तारी पर करण जौहर का फनी रिएक्शन शेयर कर रहे हैं ताे कुछ केआरके का सपोर्ट कर रहे हैं। यूजर्स यहां तक कह रहे हैं कि केआरके की गिरफ्तारी के पीछे ब्रह्मास्त्र की टीम का हाथ है। उनका कहना है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है और वह नहीं चाहते कि इस फिल्म के खिलाफ भी बायकॉट ट्रेंड चले इसलिए उन्होंने केआरके को गिरफ्तार करवा लिया है।