फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डेढ़ इश्किया' का हिस्सा नहीं हैं मेघना गुलज़ार

Mon, 31 Dec 2012 01:19 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
'मटरू की बिजली का मंडोला' फिल्म अभी रिलीज़ भी नहीं हुई है कि अपने बैनर की अगली फिल्म 'डेढ़ इश्किया' की तैयारी में फिल्मकार विशाल भारद्वाज जुट गए। 'मटरू की बिजली का मंडोला' के प्रोमोशंस से समय निकालकर हाल ही में वे लखनऊ गए और वहां पर फिल्म के लोकेशन को फाइनल करने में जुट गए।
विज्ञापन


उनके साथ निर्देशक मेघना गुलज़ार भी थीं, जिसके बाद यह चर्चा  शुरू हो गयी कि वे भी 'डेढ़ इश्किया' का हिस्सा होंगी। इन ख़बरों को गलत करार देते हुए विशाल कहते हैं की बोस्की (मेघना) लखनऊ अपने किसी निजी काम से आई हुई थी। जब मुझे यह बात मालूम हुई तो मैंने कहा की लोकेशन देखने तुम भी चलो इसलिए वह मेरे साथ थी। बात इतनी सिंपल सी है।

उन्होंने बताया, "गुलज़ार जी ही वजह से मैं मेघना को भी काफी पहले से जानता हूँ। 'डेढ़ इश्किया' का निर्देशन अभिषेक ही कर रहे हैं।यह फिल्म फ़रवरी महीने में शूटिंग फ्लोर पर जाएगी। इस बार नसीरूदीन शाह और अरशद वारसी के साथ माधुरी दीक्षित दिखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें