अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह पूर्व हुए समारोह की चर्चा पिछले कुछ दिनों से खूब हो रही हैं। इस ग्रैंड प्री वेडिंग कार्यक्रम में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की थी। इंटरनेट पर इस समय इवेंट की कई तस्वीरें छाई हुई हैं। इस बीच एक फोटो की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हो रही है।
Zeenat Aman: अपनी बायोपिक से खुश नहीं हैं जीनत, बोलीं- आप इसे एक बूढ़ी औरत की शिकायत समझ खारिज कर सकते हैं
मीजान की तस्वीर ने खींचा लोगों का ध्यान
मशहूर अभिनेता जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी का यह फोटो इन दिनों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। तस्वीर में वे इंटरनेशनल सिंगर रिहाना के बॉयफ्रेंड एसैप रॉकी के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में एसैप एक आकर्षक बेज और सफेद कपड़ों नजर आ रहे हैं, जिसके साथ उन्होंने एक ट्रेंडी नेकलेस और चश्मा पहना हुआ है, जबकि मीजान सूट में आकर्षक दिख रहे हैं रहे हैं। तस्वीर में दोनों के चेहरे पर मुस्कुराहट देखी जा सकती है।
इस फिल्म में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो मीजान ने अपने करियर की शुरुआत निर्देशक संजय संजय लीला भंसाली के सहायक के रूप में की थी। फिल्म पद्मावत में वे रणवीर के बॉडी डबल के रूप में दिखे थे। इसके बाद उन्होंने भंसाली के प्रोडक्शन में बनी रोमांटिक ड्रामा 'मलाल' से एक्टिंग डेब्यू किया। फिल्म में उनके साथ शर्मिन सहगल भी नजर आई थीं। इसके बाद वे प्रियदर्शन की फिल्म हंगामा 2 और यारियां 2 में भी नजर आ चुके हैं। उनके आने वाले प्रोजेक्ट की बात करें तो वे जल्द ही संजय गुप्ता की 'मिरांडा बॉयज' में नजर आने वाले है।
Dakota Johnson: 'मैडम वेब' के बाद डकोटा ने सुपरहीरो फिल्मों से की तौबा, कहा- अब नहीं करूंगी ऐसी फिल्में