इन दिनों अनिल कपूर की बिटिया सोनम के बेरोजगार ब्वॉयफ्रेंड की खूब चर्चाएं हैं। लोग उनके बाप से इस बारे में पूंछ रहे हैं।
*सारे लोग नखरे सहन नहीं करते। यह बात मल्लिका शेरावत को खूब समझ आ गई है। एक अमेरिकन कंपनी बीबिया फिल्म्स ने उन्हें अपनी फिल्म ‘अ लिटिल हेवन इन मी’ के लिए साइन किया था। लेकिन जब मल्लिका ने बॉलीवुड हीरोइनों वाले नखरे शुरू किए, तारीखों के लिए परेशान करना शुरू किया तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वैसे बॉलीवुड में भी अब कौन मल्लिका को कौन पूछ रहा है! फिर किस बात के नखरे...?
*पता नहीं दाउद इब्राहिम से बॉलीवुड का मन क्यों नहीं भरता। इस आतंकवादी और देश के मोस्ट वांटेड अपराधी को लेकर एक और फिल्म बनाने की तैयारी हो रही है। इस बार ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘साहब बीवी और गैंग्सटर’ के निर्माता सुनील बोहरा ने निर्देशन की कमान संभालने का फैसला किया है। वह ऐसे युवक की कहानी बना रहे हैं जो दाउद इब्राहिम से प्रभावित है और उससे मिलने पाकिस्तान की यात्रा करता है।
*अनिल कपूर का कहना है कि उनकी बेटी सोनम का बॉयफ्रेंड बेरोजगार भी हुआ तो चलेगा! असल में जब से फिल्म ‘बेवकूफियां’ का ट्रेलर आया है, तब से अनिल के दोस्त उनसे जानना चाह रहे हैं कि जब वह असल जिंदगी में सोनम के बॉयफ्रेंड से मिलेंगे और अगर वह फिल्म के हीरो की तरह बेरोजगार और गरीब हुआ तो क्या करेंगे? अनिल का यह जवाब आया है। वाकई इसके बाद सोनम को लेकर किस्मत आजमाने वालों की कतार लंबी हो जाएगी।