फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री में स्ट्रगल पर आया मीत ब्रदर्स का बयान, बोले- टैलेंट होना चाहिए गॉडफादर नहीं

Thu, 07 Feb 2019 10:14 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
meet brothers
विज्ञापन
बदलते म्यूजिक के दौर में वायरल म्यूजिक का मतलब समझाते हुए बॉलीवुड की मशहूर संगीत निर्देशक जोड़ी मीत ब्रदर्स ने नए सिंगर्स को बड़ा संदेश दिया है। मुंबई में कवर स्टार फाइनल कॉन्टेस्ट में बतौर जज शामिल रहे मीत ब्रदर्स के मनमीत सिंह और हरमीत सिंह का मानना है कि अब म्यूजिक इंडस्ट्री में नए टैलेंट को गॉडफादर की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


मनमीत सिंह ने कहा, ‘जब हमने गाना शुरू किया था तब ऐप नहीं होते थे। बहुत ही कम म्यूजिक कंपनी होती थीं जो नए टैलेन्ट को मौका देकर एलबम रिलीज करती थीं। दस साल पहले संगीत की दुनिया में बड़ा तगड़ा संघर्ष था। कैरिओके सिंगिंग मोबाइल ऐप उभरते गायकों को बड़ा प्लेटफार्म दे रहे हैं। अब स्ट्रगल न के बराबर हो गया है। जिनके पास टैलेन्ट है उन्हें अब किसी भी गॉडफादर की जरूरत नहीं है। अपना टैलेन्ट दिखाकर ही कोई भी हिट हो सकता है।’ 

वहीं हरमीत सिंह ने कहा, ‘सिंगिंग की दुनिया में जो भी लोग अपना नाम बनाना चाहते हैं वो अपने टैलेन्ट को निखारने में अपना ज्यादा से ज्यादा टाइम दें और स्टेज पर पर्फार्मेंस जरूर दें, इससे कॉन्फिडेंस बढ़ता है।’ मीत ब्रदर्स ने नए टैलेंट को बढ़ावा देने के लिए अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें