Max Min And Meowzaki Movie Trailer: आदिल हुसैन और मंदिरा बेदी अभिनीत फिल्म ‘मैक्स मिन एंड म्याऊजाकी’ का ट्रेलर मेकर्स ने जारी किया है। क्या है, इस फिल्म के ट्रेलर में जानिए?
कुछ फिल्मों के ट्रेलर देखकर ही अंदाजा हो जाता है कि इसकी कहानी बड़े पर्दे पर जब जाएगी तो दिल को सुकून दे जाएगी। ऐसा ही कुछ महसूस होता है, फिल्म ‘मैक्स मिन एंड म्याऊजाकी’ के ट्रेलर को देखकर। इस फिल्म में कई दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं।
क्या है फिल्म के ट्रेलर में खास?
विज्ञापन
ट्रेलर में मैक्स और मिन नाम के एक युवा जोड़े की कहानी दिखाई जाती है। इनका रिश्ता मैक्स के जीवन के एक मुश्किल दौर में खत्म हो जाता है। दिल टूटने के बाद, उसे 'म्याऊजाकी' नाम की पालतू बिल्ली से अनचाहा सुकून मिलता है। इसके अलावा मैक्स और उसके पिता (आदिल हुसैन) के रिश्ते को भी दिखाया गया है, जो बिल्कुल अलग तरह का है।
'MAX, MIN AND MEOWZAKI' TRAILER OUT NOW – 24 JULY 2026 RELEASE... A tale of love, loss, companionship, and the quiet moments that transform lives.
The trailer of the award-winning and widely acclaimed film #MaxMinAndMeowzaki is now LIVE.
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म ‘मैक्स मिन एंड म्याऊजाकी’ की रिलीज डेट भी मेकर्स ने ट्रेलर के साथ साझा की है। यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को रिलीज होगी। इसमें मेधा शंकर, सिद्धार्थ मेनन, आदिल हुसैन, मंदिरा बेदी, नफीसा अली जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को पद्मकुमार नरसिम्हमूर्ति ने लिखा और निर्देशित किया है।