फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज शरीफ से प्रेरित किरदार में नजर आए मशहूर अमरोही, ‘धुरंधर 2’ का हिस्सा कैसे बने? बताया आदित्य धर का विजन

Fri, 20 Mar 2026 03:50 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mashhoor Amrohi In Dhurandhar 2: फिल्म ‘धुरंधर 2’ में कई छोटे-छोटे किरदारों ने भी दर्शकों को हैरान किया है। ऐसा ही एक किरदार अभिनेता मशहूर अमरोही ने निभाया है। एक्टर ने इस रोल के सेलेक्शन और डायरेक्टर आदित्य धर के फिल्म बनाने के प्रोसेस पर बात की है। 

विज्ञापन
फिल्म 'धुरंधर 2' में अभिनेता मशहूर अमरोही - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘धुरंधर 2’ में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से प्रेरित एक किरदार भी था। इस किरदार का नाम नवाब शफीक रखा गया। इस रोल को अभिनेता मशहूर अमरोही ने निभाया है। पहले वह फिल्म में इस किरदार को नहीं करने वाले थे, इसके बजाय उन्हें कोई और किरदार ऑफर हुआ था। जानिए, अपने किरदार और डायरेक्टर आदित्य को लेकर क्या बोले एक्टर मशहूर अमरोही। 

आदित्य धर ने कहानी को लेकर क्या कहा था?

विज्ञापन

हाल ही में सीएनएन न्यूज 18 से की गई बातचीत में अभिनेता मशहूर अमरोही ने डायरेक्टर आदित्य धर से हुई पहली मुलाकात के बारे में बताया। वह कहते हैं, ‘आदित्य ने मुझे कहा कि हम सभी भारत, मुंबई और हमारे पूरे देश में हुए हमलों के तरीके से बहुत परेशान हैं। पुलवामा हमले, मुंबई हमले, 26/11 के बारे में हम जानते हैं। हम सभी जानते हैं कि इन अपराधों के पीछे कौन लोग हैं, लेकिन इसका एक ऐसा पहलू भी है जिसके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते।’ 
मशहूर अमरोही आगे कहते हैं, ‘दो मिनट के अंदर ही आदित्य ने मुझे बता दिया कि हमारे पड़ोसी देश में होने वाली कुछ घटनाएं कैसे की जाती हैं, उनके पीछे क्या कारण होते हैं, और उन घटनाओं का क्या मकसद या असर होता है। तो यह फिल्म मुख्य रूप से कहानी के उस पहलू को दिखाने के बारे में है।  यह हमारी जवाबी कार्रवाई, हमारी वापसी या हमारे बदले की भावना को दिखाती है।’ 

पहले अलग किरदार के लिए हुआ था ऑडिशन 

विज्ञापन

अभिनेता मशहूर अमरोही ने बताया कि पहले उन्हें फिल्म ‘धुरंधर 2’ में मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) के रोल के लिए बुलाया गया था। एक्टर ने बताया, ‘मुझे मेजर इकबाल के ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। मेरा मतलब है कि मैंने जो डायलॉग पढ़े, वे मेजर इकबाल के थे। उन्हें इस बात का भी अंदाजा था कि मेरी उर्दू थोड़ी सधी हुई है। मैंने नवाब शफीक के रोल के लिए बिल्कुल भी ऑडिशन नहीं दिया था। लेकिन फिल्म में मुझे यह रोल दिया गया।’ लेकिन आदित्य ने मशहूर अमरोही को नवाब शफीक के किरदार के लिए सही पाया। 
मशहूर अमरोही ने अपने रोल के लिए काफी मेहनत भी की है। अपने किरदार के लिए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के कुछ भाषण देखे, जिससे उनके हाव-भाव पकड़ सकें। जब मेकर्स ने एक खास टोपी के साथ उनका लुक आजमाया, तो लगा कि इस किरदार के लिए और भी कुछ करने की जरूरत है। इसके बाद प्रोस्थेटिक्स का इस्तेमाल किया गया। 

 

विज्ञापन

'धुरंधर 2' की स्टार कास्ट - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ दिए कई रिकॉर्ड  
फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर चाहे नेगेटिव रिव्यू भी सामने आ रहे हों लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाल का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारत में किया है। इस तरह इसे 100 करोड़ क्लब में पहले दिन ही एंट्री ली है।
वहीं शुरुआती आंकड़ों में फिल्म 'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 236.63 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। हालांकि, यह कारोबार ग्रॉस कलेक्शन के आधार पर है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में भारतीय फिल्मों में 'पुष्पा 2' पहले नंबर पर है। इसने पहले दिन वर्ल्डवाइड 275.2 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे नंबर पर 'धुरंधर 2' ने अपनी जगह बनाई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें