फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसाबा गुप्ता ने नीना को बताया 'बेस्ट मां', दी जन्मदिन की शुभकामनाएं; शेयर किया मजेदार वीडियो

Thu, 04 Jun 2026 06:18 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Neena Gupta Birthday: अपनी मां नीना गुप्ता के 67वें जन्मदिन को यादगार बनाते हुए उनकी बेटी मसाबा ने सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नीना की गायन प्रतिभा को देखा जा सकता है।
विज्ञापन
मसाबा गुप्ता और नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्रा नीना गुप्ता आज अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर मसाबा गुप्ता ने अपनी मां और मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा और मजेदार पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन

मां-बेटी की मजेदार बातचीत
मसाबा ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां नीना गुप्ता का एक पुराना वीडियो शेयर किया, जिसमें वे गाना गाती नजर आ रही हैं। इसके अलावा मसाबा ने अपनी मां के साथ एक चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इसमें मसाबा ने अपनी मां से बिना चीनी के बेसन के लड्डू बनवाने को कहा था। इस पर नीना गुप्ता ने मजाकिया जवाब दिया, 'बेसन के लड्डू खाने के लिए अभी बहुत गर्मी है।'

मसाबा ने किया मां को विश
बर्थडे विश करते हुए मसाबा ने इस खास वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'मेरी प्यारी मां को जन्मदिन की बधाई, जो अपनी जिंदगी अपने अंदाज में जीती हैं। और क्या अब मुझे बेसन के लड्डू मिल सकते हैं?'

नीना गुप्ता ने खुद को किया विश
खुद से प्यार की मिसाल देते हुए नीना गुप्ता ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक स्टाइलिश फोटो पोस्ट की। उन्होंने लिखा, 'मुझे जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और आप सभी की दुआओं के लिए धन्यवाद।' नीना को जन्मदिन पर कई सेलेब्स और उनके फैंस ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

नीना गुप्ता का फिल्मी सफर
नीना गुप्ता ने 1980 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से टॉप करके पढ़ाई पूरी की और 1982 में फिल्म 'साथ साथ' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। उन्होंने 'गांधी' और 'द डिसीवर्स' जैसी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के साथ-साथ 'मंडी' और 'रिहाई' जैसी गंभीर फिल्मों में भी बेहतरीन काम किया।
विज्ञापन

काम के लिए पोस्ट
साल 2017 में नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर काम मांगने के लिए एक पोस्ट लिखी थी, जो काफी चर्चा में रही थी। इसके बाद 2018 में आई फिल्म 'बधाई हो' में उनके अभिनय को बेहद पसंद किया गया। हाल के साल में उन्होंने 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और मशहूर वेब सीरीज 'पंचायत' में भी शानदार काम किया है।

यह भी पढ़ें: 'ग्राम चिकित्सालय' के दूसरे सीजन की रिलीज डेट आई सामने, गांव के डॉक्टर प्रभात के सामने होंगी नई चुनौतियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें