फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस में धूम मचाने के बाद भारत में आ रही है ये फिल्म

Thu, 28 May 2015 05:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म आलोचकों के अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन से सराहाना पाने वाली 'मसान' 24 जुलाई को भारत में रिलीज होगी। 'मसान' को कांस में दो सम्मान हासिल हुए थे जो कि फिल्म के लिए बड़ी बात है। एफआईपीआरईएससीआई (इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म क्रिटिक्स) ने भी फिल्म को काफी सराहा है।
विज्ञापन


फिल्म में रिया चड्ढा, विकी कौशल, श्वेता त्रिपाठी को आने वाले कार्यक्रम में सम्मानित करने का भी वादा किया गया है। फिल्म के निर्देशक नीरज घवान का कहना है कि वो काफी खुश हैं फिल्म खूब वाहवाही बटोर रही है।
विज्ञापन

'वाराणसी की कहानी' के लिए कांस में बजी पांच मिनट तालियां

'मसान' उत्तर प्रदेश के शहर वाराणसी की कहानी है। इसमें वाराणसी के ऐसे लोगों की कहानी है जो मान्यताओं के खिलाफ के जाते हैं और उन्हे इसकी जबर्दस्त कीमत चुकानी पड़ती है। पिछले हफ्ते जब कांस में फिल्म दिखाई गई तो फिल्म खत्म होने के बाद पांच मिनट तक खडे़ होकर दर्शकों ने तालियां बजाई थी।

निर्देशक नीरज घवान का कहना है कि अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी, मनीष मोटवानी जैसे लोगों ने भारतीय फिल्मों को दुनियाभर में पहचान दी है। अब मनीष मुंद्रा भी फिल्मों के लिए शानदार योगदान दे रहे हैं। मनीष मुंद्रा फिल्म के सह-प्रोड्यूसर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें