फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने वाली हैं 'मसान' की ये एक्ट्रेस, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

Thu, 12 Apr 2018 12:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
shweta tripathi
फिल्म मसान से बॉलीवुड में कदम रखने वाली श्वेता त्रिपाठी जल्द अपने रैपर बॉयफ्रेंड चैतन्य शर्मा उर्फ स्लोचीता से शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दोनों एक दूसरे को पिछले 5 साल से डेट कर रहे हैं और अब दोनों ने अपने रिलेशन को दूसरे लेवल पर ले जाने का प्लान किया है। 
विज्ञापन

2 of 4
shweta tripathi marriage
दोनों की लव स्टोरी 5 साल पहले फ्लाइट में शुरू हुई थी। इस बारे में बात करते हुए श्वेता ने एक इंटरव्यू में बताया कि हम किसी काम से मुंबई से दिल्ली गए थे। जाते समय हमने कोई बात नहीं कि लेकिन लौटते समय फ्लाइट में हम एक-दूसरे के पास बैठे थे। फ्लाइट सुबह 5 बजे की थी। हमारा प्लान सोने का था, लेकिन हमने बातें करना शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

3 of 4
shweta tripathi marriage
चैतन्य द्वारा प्रपोज करने के बारे में श्वेता ने बताया, यह प्रपोजल काफी रोमांटिक था। उसने 'कुक्कू क्लब' नाम की एक जगह पर मुझे प्रपोज किया था। यह मुंबई का एक परफॉर्मिंग प्लेस है। वह स्टेज पर मुझे प्रपोज करना चाहता था, क्योंकि हम इसी तरह एक प्ले के सिलसिले में मिले थे। उसने मुझे बताया कि उसका कोई नया प्ले है। जब मैं वहां गई तो उसने मुझे प्रपोज किया।
विज्ञापन

4 of 4
shweta tripathi marriage
बता दें, ये शादी 29 जून को गोवा में होने वाली है। इस डेस्टिनेशन वेडिंग में दोनों के सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी पी.के.त्रिपाठी की बेटी श्वेता करीब एक दशक पहले थिएटर के लिए मुंबई आई थीं। फिल्मों से पहले उन्होंने कई शॉर्ट फिल्म्स और ऐड में भी काम किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें