फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सस्ती होगी 'मैरी कॉम' फिल्म की टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैरीकॉम की जिंदगी पर बनी फिल्म 'मैरीकॉम' को यूपी सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। सीएम अखिलेश यादव ने रविवार को इसकी घोषणा की।
विज्ञापन


इस फिल्म का टैक्स फ्री करने के पीछे सरकार का तर्क यह है कि यह फिल्म स्त्री सशक्कतीकरण की बात करने के साथ महिलाओं के लिए एक मैसेज देती है।

साथ ही यह फिल्म एक सामाजिक संदेश की भावना भी विकसित करती है। टैक्स फ्री होने के बाद यूपी में इस फिल्म के टिकट के दाम कम हो जाएंगे।
विज्ञापन

महाराष्ट्र में पहले ही टैक्स फ्री

उप्र से पहले महाराष्ट्र में यह फिल्म पहले ही टैक्स फ्री हो गई है। ऐसे मौके कम ही देखने को मिलते हैं जब फिल्म को रिलीज के पहले टैक्स फ्री कर दिया जाए।  इस बात की तस्दीक खुद प्रियंका चोपड़ा ने की।

प्रियंका ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, "हां! महाराष्ट्र में रिलीज से एक सप्ताह पहले 'मेरी कॉम' को टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है। लाजवाब। पांच सितंबर को फिल्म रिलीज हो रही है। यह फिल्म पांच बार विश्व चैंपियन रह चुकीं मुक्केबाज एम सी मेरी कॉम के जीवन पर आधारित है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें