लंबे समय से डेटिंग कर रहे कुणाल खेमू और सोहा अली खान जल्द ही शादी कर सकते हैं। इस बात की पुष्टि कुणाल खेमू ने बातों ही बातों में की है।
सोहा के भाई सैफ अली खान के करीना कपूर से निकाह के बाद से ही दोनों के जल्द शादी करने की अटकलें लगाई जा रही थीं।
एक सवाल के जवाब में कुणाल ने कहा कि हम जल्दी ही शादी कर सकते हैं। फिलहाल तो हम दोनों ही अपने-अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं।
इससे पहले एक इंटरव्यू में सोहा ने कहा था कि वह कुणाल के साथ ही जीवन में आगे बढ़ना चाहती हैं। कुछ दिनों पहले ही दोनों ने मुंबई में एक घर खरीदा था, जहां दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हैं।
यह भी सुनने में आता रहा है कि सैफ अली खान, कुणाल और सोहा अली की शादी से खुश नहीं बताए जाते हैं।