फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सलमान की शादी' का ये वीडियो देख हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता सलमान खान को उनसे 46 साल छोटी एक लड़की ने शादी का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव उसने वीडियो में अपनी बात रखकर भेजा है। इसे देखने बाद सलमान ने इस वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर कर दिया।
विज्ञापन


अब वो वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तीन साल की एक मासूम बच्ची कह रही है कि मैं आपसे शादी करना चाहती हूं सलमान खान। वह इस बात को बार-बार दोहरा रही है। बच्ची का नाम नित्या है। वीडियो उसकी मां ने रिकॉर्ड किया है।

सोशल मीडिया में शेयर करते वक्त सलमान बस दो शब्द लिखे हैं, हाउ स्वीट। केवल सलमान के प्रोफाइल पर अब तक इसे 50 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। जबकि वीडियो को लेकर 10 हजार से अधिक लोग बातचीत कर रहे हैं। अगली स्लाइड में आप भी देखिए पूरा वीडियो।
विज्ञापन


विज्ञापन

ये रहा पूरा वीडियो

वीडियो में जब बच्ची की मां उससे पूछती है कि क्या आपको पता है कि शादी का मतलब क्या होता है, तो वह कहती है कि हां मुझे पता है- शादी मतलब हैपी बर्थडे। यह छोटी सी बच्ची सलमान खान के दूर होने और उनके लंबा होने जैसी बातों को कोई दिक्कत नहीं मानती.. आखिर में वह मुन्नी बदनाम हुई.. गाने पर चंद सेकंड के लिए डांस भी करती है।

सलमान खान शादी कब करने वाले हैं, यह तो हम और आप नहीं जानते। लेकिन, आपको बता दें कि पिछले महीने बजरंगी भाईजान फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने भी इस फिल्म की रिलीज के कुछ ही दिनों बाद एक वीडियो शेयर किया था। यह वीडियो सूजी नाम की बच्ची का था जो कहती देखी जा रही थी- आई लव यू सलमान।

यहां देखिए पूरा वी‌डियो
(function(d, s, id) {  var js, fjs = d.getElementsByTagName(s)[0];  if (d.getElementById(id)) return;  js = d.createElement(s); js.id = id;  js.src = "//connect.facebook.net/en_US/sdk.js#xfbml=1&version=v2.3";  fjs.parentNode.insertBefore(js, fjs);}(document, 'script', 'facebook-jssdk'));How sweet :)Posted by Salman Khan on Tuesday, August 25, 2015
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें