टेलीविजन की फेवरिट भाभियों में रही पुरानी अंगूरी भाभी यानि शिल्पा शिंदे ने बॉलीवुडिया पर्दे पर जोरदार एंट्री मारी है। शिल्पा शिंदे ने 'पटेल की पंजाबी शादी' में आइटम सांग पर जोरदार डांस करके ऐसे तमाम लोगों की जुबान बंद कर दी है, जो उनका करियर खत्म मान रहे थे।
शिल्पा शिंदे ने 'पटेल की पंजाबी शादी' में 'मारो लाइन' गाने पर जोरदार डांस परफॉर्मेंस दी है। इस गाने को नेहा कक्कड़ और ऐश्वर्य निगम ने गाया है। 'मारो लाइन' के कंपोजर जलित पंडित हैं।
'मारो लाइन' पर शिल्पा शिंदे के साथ ऋषि कपूर, वीर दास भी कदमताल करते दिख रहे हैं।
इससे पहले, 'पटेल की पंजाबी शादी' का एक और गाना 'पंजाबी-गुजराती सगाई सांग' भी रिलीज हो चुका है।
पंजाबी-गुजराती सगाई का गाना रिलीज, खडूस परेश रावल-ऋषि कपूर ने भी जमकर लगाए ठुमके
'पटेल की पंजाबी' शादी एक पंजाबी (ऋषि कपूर) और एक गुजराती (परेश रावल) पर आधारित है, जिसमें परेश रावल की बेटी (पायल घोष) और ऋषि कपूर का बेटा (वीर दास), एक दूसरे से प्यार करते हैं। यह पूरी कहानी उसी के आस-पास है।