फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mardaani 3 Trailer: ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज, रानी मुखर्जी का दिखा दबंग अंदाज; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

Mon, 12 Jan 2026 03:18 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mardaani 3 Trailer: रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस बार भी दबंग पुलिस ऑफिसर के रोल में वह नजर आ रही हैं। जानिए, ट्रेलर में क्या कुछ खास है।

विज्ञापन
फिल्म 'मर्दानी 3' का ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम@yrf
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को रानी मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। एक बार फिर वह दबंग पुलिस ऑफिसर के रोल में दिख रही हैं। इस बार उनका किरदार जिस केस को वह हैंडल करेगा, वह काफी खतरनाक होने वाला है। देखिए, कैसा है फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर। फिल्म के ट्रेलर के साथ मेकर्स ने रिलीज डेट भी शेयर की है। 

विज्ञापन

 


ट्रेलर में नए दुश्मनों से हुआ शिवानी शिवाजी रॉय का सामना 
फिल्म ‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर में रानी मुखर्जी के एंट्री अपने पुराने किरदार शिवानी शिवाजी रॉय के तौर पर होती है। शिवानी को इस बार एक नया केस सॉल्व करने को दिया जाता है। इस बार वह लापता लड़कियों को बचाने और खोजने के मिशन पर हैं। एक बार इस फिल्म में महिलाओं से जुड़े गंभीर मुद्दों को उठाया गया है। फिल्म ‘शैतान’ फेम जानकी बोड़ीवाला ने भी एक अहम किरदार इसमें निभाया है। 

ये खबर भी पढ़ें: ‘यह सच नहीं लगता…’ रानी मुखर्जी ने करियर जर्नी को किया याद, बॉलीवुड में पूरे किए 30 साल 

विज्ञापन


विलेन के किरदार में कौन दिखा? 
फिल्म ‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर में इस बार विलेन के तौर पर एक महिला नजर आती हैं। इस किरदार को मल्लिका प्रसाद निभा रही हैं। वह लड़कियों को गायब करने वाला गैंग चलाती हैं। ट्रेलर में उनका अंदाज काफी डरावना है, अभिनय भी इंप्रेस करता है।

रानी मुखर्जी की फिल्म कब होगी रिलीज? 
फिल्म ‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर के साथ रिलीज डेट भी शेयर की गई है। यह फिल्म इस महीने रिलीज होगी। फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में आएगी। ‘मर्दानी 3’ को यशराज फिल्म ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के डायरेक्टर अभिराज मीनावाला हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें