महेश ने करीना को लेकर साझा किया किस्सा
दरअसल, हाल ही में फेमस मराठी डायरेक्टर महेश तिलकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने खुलासा किया है और बताया है कि आठ साल पहले वह अपनी टीम के साथ सफर कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर करीना को देख। उन्होंने बताया कि उस वक्त एक मराठी इवेंट की एक्ट्रेस ने करीना को बधाई देनी चाही, जिसके लिए वह उनके पास पहुंची थी। हालांकि करीना ने मराठी एक्ट्रेस को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया था। करीना के इस व्यवहार को देख कर काफी निराशा हुई थी। महेश ने यह भी बताया कि एक्ट्रेस पहले करीना के साथ काम कर चुकी हैं, इसके बाद भी उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया था। इस पोस्ट के दौरान महेश ने करीना के साथ-साथ एक्ट्रेस राधिका आप्टे के बारे में भी बात की है, और उन्होंने बताया कि राधिका को भी ऑटोग्राफ देना पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि स्टार्स सिर्फ अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए फैंस के साथ जुड़ते हैं।
फैंस को भी कर चुकी हैं करीना अनदेखा
फिल्म मेकर ने पोस्ट में आगे लिखा कि वह इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति का इंटरव्यू देख रहे थे, जो लंदन से इंडिया आ रहे थे। उस दौरान करीना बिल्कुल उनके बराबर में बैठी थीं। तभी नारायण मूर्ति से कई लोग मिलना चाह रहे थे। साथ ही करीना के फैंस भी उनसे मिलने के लिए वहां पहुंच गए थे। हालांकि करीना ने अपने फैंस को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया। फिल्म मेकर का कहना है कि बॉलीवुड के बड़े स्टार्स ज्यादातर अपने फैंस के साथ ऐसा करते हैं।
Sonam Kapoor: किंग चार्ल्स कोरोनेशन कॉन्सर्ट में स्पीच को लेकर ट्रोल हुईं सोनम, लोग बोले- ग्लोबल शर्मिंदगी है