फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: मराठी फिल्म मेकर महेश ने करीना के बर्ताव पर जताई नाराजगी, एक्ट्रेस को लेकर साझा किया किस्सा

Mon, 08 May 2023 10:35 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करीना को लेकर महेश तिलकर ने कहा कि वह अपने को-स्टार और फैंस को इग्नोर करती हैं और सिर्फ प्रमोशन के दौरान ही फैंस के साथ जुड़ती हैं।
विज्ञापन
महेश तिलकर-करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीना कपूर बॉलीवुड की जानी मानी और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस के लाखों की संख्या में फैंस हैं। करीना बॉलीवुड की टॉप और सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। हालांकि उसके बाद भी कई बार वह बुरे बर्ताव के चलते सुर्खियों में आ चुकी हैं। वहीं, एक बार फिर से करीना अपने इसी बर्ताव को लेकर खबरों में हैं। एक्ट्रेस को लेकर मराठी फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर महेश तिलकर का कहना है कि वह फैंस और अपने साथी कलाकारों को नजरअंदाज करती हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

महेश तिलकर-करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
महेश ने करीना को लेकर साझा किया किस्सा
दरअसल, हाल ही में फेमस मराठी डायरेक्टर महेश तिलकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने खुलासा किया है और बताया है कि आठ साल पहले वह अपनी टीम के साथ सफर कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर करीना को देख। उन्होंने बताया कि उस वक्त एक मराठी इवेंट की एक्ट्रेस ने करीना को बधाई देनी चाही, जिसके लिए वह उनके पास पहुंची थी। हालांकि करीना ने मराठी एक्ट्रेस को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया था। करीना के इस व्यवहार को देख कर काफी निराशा हुई थी। महेश ने यह भी बताया कि एक्ट्रेस पहले करीना के साथ काम कर चुकी हैं, इसके बाद भी उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया था। इस पोस्ट के दौरान महेश ने करीना के साथ-साथ एक्ट्रेस राधिका आप्टे के बारे में भी बात की है, और उन्होंने बताया कि राधिका को भी ऑटोग्राफ देना पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि स्टार्स सिर्फ अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए फैंस के साथ जुड़ते हैं। 

विज्ञापन

करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस को भी कर चुकी हैं करीना अनदेखा
फिल्म मेकर ने पोस्ट में आगे लिखा कि वह  इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति का इंटरव्यू देख रहे थे, जो लंदन से इंडिया आ रहे थे। उस दौरान करीना बिल्कुल उनके बराबर में बैठी थीं। तभी नारायण मूर्ति से कई लोग मिलना चाह रहे थे। साथ ही करीना के फैंस भी उनसे मिलने के लिए वहां पहुंच गए थे। हालांकि करीना ने अपने फैंस को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया। फिल्म मेकर का कहना है कि बॉलीवुड के बड़े स्टार्स ज्यादातर अपने फैंस के साथ ऐसा करते हैं।

Sonam Kapoor: किंग चार्ल्स कोरोनेशन कॉन्सर्ट में स्पीच को लेकर ट्रोल हुईं सोनम, लोग बोले- ग्लोबल शर्मिंदगी है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें