फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर में भारत की ओर से भेजी जाएगी मराठी फिल्म 'कोर्ट'

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्कर 2016 के नामांकन में भारत ने भी अपनी तरफ से फिल्म भेज दी है। लेकिन यह कोई हिंदी या तेलुगू नहीं बल्कि एक मराठी फिल्म है। डायरेक्टर चैतन्य तमहाने की फिल्म 'कोर्ट' को 2016 अकादमी अवार्ड यानि ऑस्कर की बेस्ट विदेशी भाषा फिल्म की श्रेणी में भारत की तरफ से भेजने के लिए चुन लिया गया है।
विज्ञापन


30 फिल्मों की लिस्ट में इस फिल्म को चुना गया है जिसका फैसला फिल्म फेडेरेशन ऑफ इंडिया की निर्णायक समिति ने लिया। इस समिति के अध्यक्ष फिल्म निर्माता अमोल पालेकर थे। समिति के सदस्य और मराठी फिल्म निर्माता रवि जादव ने फेसबुक पर पोस्ट डाल कर इस बात की जानकारी दी।

'कोर्ट' ने पीके, मसान, मैरी कॉम, हैदर, दक्षिण की फिल्म काका मुथाई और बाहुबली जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ कर अपनी जगह बनाई है। खास बात यह भी है कि चैतन्य तमहाने की यह पहली डायरेक्टेड फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूढ़े गायक की कहानी है 'कोर्ट'

'कोर्ट' की कहानी एक बूढ़े लोक गायक पर आधारित है जिसपर आरोप है कि उसने एक ऐसा गाना गाया जिसने मल जल निकास के कर्मचारी को भारतीय न्याय व्यवस्था की खामियों को उजागर करने के लिए मेनहोल में कूद कर जान देने पर मजबूर कर दिया।

इसके डायरेक्टर से जब ऑस्कर में चयनित होने के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था,'' हमनें हमेशा कम ही उम्मीदें रखी थीं, खासकर ऑस्कर को लेकर क्योंकि इस मामले में कुछ भी हो सकता है। लेकिन अब चूंकि हमें चुन लिया गया है तो मैं इसके लिए चयन समिति और हमारा साथ देने वाले हर व्यक्ति को धन्यावाद देना चाहता हूं।''

'कोर्ट' कुछ अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेसिवल में भी बेस्ट फिल्म का खिताब जीत चुकी है। यह तीसरी मराठी फिल्म है जो ऑस्कर के लिए जा रही है। इससे पहले 2004 में ब्रेथ और 2009 में हरीशचन्द्र फैक्ट्री गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें