ठाणे की श्रीनगर पुलिस ने मराठी एक्टर मयूरेश कोटकर को महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक बयान देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले की शिकायत शिवसेना कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराई थी। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अन्य धाराओं में श्रीनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, मयूरेश ने बीते शुक्रवार को मंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। ये पोस्ट इतना आपत्तिजनक था कि इससे दो समुदायों के बीच लड़ाई हो सकती थी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कोटकर की ये पोस्ट नवी मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नामकरण पर हालिया विवाद से संबंधित थी। मानहानि, उकसाने की मंशा और वर्गों के बीच शत्रुता व द्वेष पैदा करने या बढ़ावा देने वाले बयान देने के लिए आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। ठाणे की श्रीनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।