फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रहार: कौन हैं ललित प्रभाकर? फिल्म में कसाब का किरदार निभाकर खींचा ध्यान; इमरान हाशमी के साथ कर चुके हैं काम

Wed, 30 Sep 2026 04:49 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Lalit Prabhakar On Playing Kasab: एक्टर ललित प्रभाकर ने 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम’ में 26/11 हमले में मौत की सजा पाए आतंकवादी अजमल कसाब की भूमिका निभाई है। मगर इससे पहले उन्हें किसी बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट में नहीं देखा गया। जानें ललित प्रभाकर के बारे में...

विज्ञापन
फिल्म 'प्रहार' के एक सीन में ललित प्रभाकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो चुका है। फिल्म में जहां राजकुमार राव, भारत के एक मशहूर और जाने-माने विशेष लोक अभियोजक उज्जवल निकम की मुख्य भूमिका में हैं। वहीं एक्टर ललित प्रभाकर इसमें आतंकवादी कसाब के किरदार में नजर आएंगे। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शक उनके बारे में जानकारी खंगाल रहे हैं। इस खबर में जानें कौन हैं ललित प्रभाकर?

विज्ञापन


कौन हैं ललित प्रभाकर? 
अभिनेता ललित प्रभाकर मुख्य रूप से एक मराठी अभिनेता हैं। फिल्म में वह 26/11 के आतंकवादी अजमल कसाब की भूमिका निभा रहे हैं।

  • ललित ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में टीवी शो 'जीवलागा' से की थी। 
  • साल 2017 में उन्होंने मराठी फिल्म 'चि वा चि सौं का' से डेब्यू किया।
  • इसके बाद उन्होंने आनंदी गोपाल, हम्पी, टीटीएमएम और हॉरर-कॉमेडी जोंबिवली जैसी हिट फिल्में दीं।
  • बाॅलीवुड में ललित ने इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'ग्राउंड जीरो' से डेब्यू किया था।
  • इसके अलावा वह हिंदी फिल्म 'वन टू चा चा चा' में भी काम कर चुके हैं।
  • अब कसाब की भूमिका में वह अपने पिछले बाकी सभी किरदारों से अलग नजर आएंगे।

फिल्म 'प्रहार' - फोटो : सोशल मीडिया

बोले- बेहद मुश्किल किरदार था 
बीते दिनों एक इंटरव्यू में ललित प्रभाकर ने कहा, ‘यह एक चुनौती थी। कई कारणों से यह एक बेहद मुश्किल किरदार था। सबसे पहले मुझे कासाब के मनोविज्ञान को समझना था ताकि मैं पर्दे पर उसके किरदार में ढल सकूं और उसी के अनुरूप अभिनय कर सकूं। मुझे उसकी भाषा की बारीकियों को समझना था, जो हमारी भाषा से अलग है और उसकी शारीरिक भाषा के अनुसार ढलना था। लेकिन उससे भी बढ़कर, मैं कुछ ऐसा करना चाहता था जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। मैं हमेशा से खुद को ऐसी भूमिकाओं में देखना चाहता था जो मेरे लिए सोची भी न गई हों। मुझे अपने अभिनय की सीमाओं का विस्तार करना पसंद है।’

फिल्म 'प्रहार' - फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms

क्या खास है प्रहार के ट्रेलर में? 
मेकर्स ने मंगलवार को फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम’ का ट्रेलर रिलीज किया था। इसमें  26/11 हमले को दिखाया गया है। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद अजमल कसाब के खिलाफ चले मुकदमे में उज्ज्वल निकम ने सरकार की ओर से केस लड़ा था। उनकी इस लड़ाई में कई अड़चने आई थीं। यह सब फिल्म में दिखाया गया है। ट्रेलर में वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की झलक भी मिलती है।

विज्ञापन

फिल्म 'प्रहार' - फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms

कब रिलीज होगी ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी’? 

  • फिल्म में राजकुमार राव वकील उज्ज्वल निकम का किरदार निभा रहे हैं।
  • वामिका गब्बी भी फिल्म में अहम किरदार में नजर आएंगी।
  • जयदीप अहलावत पाकिस्तानी अफसर के किरदार में दिखाई देंगे।
  • वहीं अभिनेता ललित प्रभाकर फिल्म में अजमल कसाब की भूमिका निभा रहे हैं।
  • यह 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें