फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manushi Chhillar: एक बार फिर देश का नाम रोशन करेंगी मानुषी छिल्लर, कॉमनवेल्थ गेम्स में देंगी खास परफॉर्मेंस

Tue, 28 Jul 2026 06:52 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Manushi Chhillar: मानुषी छिल्लर एक बार फिर भारत को इंटरनेशनल मंच पर रिप्रेजेंट करने के लिए तैयार हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
मानुषी छिल्लर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानुषी छिल्लर ने हमेशा भारत को ग्रेस और आत्मविश्वास के साथ रिप्रेजेंट किया है। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद से ही वह देश का एक ग्लोबल चेहरा बन चुकी हैं और कई इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत की पहचान को आगे बढ़ाया है। अब वे एक बार फिर भारत का नाम ग्लोबल लेवल पर चमकाने वाली हैं। 

हैंडओवर सेरेमनी में करेंगी परफॉर्म

विज्ञापन

एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स हैंडओवर सेरेमनी में लाइव परफॉर्म करने वाली इकलौती भारतीय एक्ट्रेस होंगी। यह खास इवेंट 2 अगस्त को ग्लासगो के OVO हाइड्रो में होगा।

इस अनाउंसमेंट में मानुषी के सफर को खास तौर पर सराहा गया है- मिस वर्ल्ड बनने से लेकर कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े मंच तक पहुंचने तक। उनकी यह परफॉर्मेंस इस सेरेमनी का एक बड़ा आकर्षण होगी, जो ‘रोड टू अहमदाबाद 2030’ की शुरुआत को भी दर्शाएगी, जो अगला होस्ट सिटी है।

विज्ञापन

इकलौती भारतीय एक्ट्रेस होंगी मानुषी
कॉमनवेल्थ गेम्स की यह हैंडओवर सेरेमनी दुनियाभर में देखी जाएगी, जिसमें म्यूजिक, कल्चर और एंटरटेनमेंट के जरिए ग्लासगो 2026 से अहमदाबाद 2030 तक का सफर दिखाया जाएगा। ऐसे में इकलौती भारतीय एक्ट्रेस के तौर पर मानुषी की मौजूदगी और भी खास बन जाती है।

इस खास मौके के साथ मानुषी छिल्लर अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ रही हैं। अब फैंस को उनकी परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार है, जहां वह एक बार फिर गर्व के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें- अब फुटबॉल मैदान में जलवा बिखेरेंगे टाइगर श्रॉफ, प्रोफेशनल डेब्यू की तैयारी में एक्टर; डूरंड कप में आएंगे नजर!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें