फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manushi Chhillar: 'सम्राट पृथ्वीराज' के फ्लॉप होने पर मानुषी ने खुलकर की बात, कहा- मुझे जो चाहिए था वह मिल गया

Mon, 10 Jul 2023 11:11 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पीट गई थी। एक इंटरव्यू में मानुषी छिल्लर ने बताया कि उनकी पहली फिल्म की असफलता ने उन पर क्या प्रभाव डाला।
विज्ञापन
मानुषी छिल्लर - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पीट गई थी। जहां इस फिल्म को बनाने में करीब 175 करोड़ का खर्च आया था। वहीं इस यह फिल्म करीब 68 करोड़ ही कमा पाई। इस फिल्म में अभिनेत्री मानुषी छिल्लर अक्षय के अपोजिट नजर आई थीं। एक इंटरव्यू में मानुषी छिल्लर ने बताया कि उनकी पहली फिल्म की असफलता ने उन पर क्या प्रभाव डाला।

विज्ञापन

अभिनेत्री ने कहा, 'मैंने फिल्म के लिए बहुत कड़ी मेहनत की। मैंने सीखा कि कैसे इतने सारे लोग एक साथ आते हैं और वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद एक फिल्म बनाते हैं। एक अभिनेता के रूप में आप अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकते हैं और फिर भी परिणाम आपके नियंत्रण से बाहर है। आप दर्शकों को नियंत्रित नहीं कर सकते। लेकिन चूंकि यह मेरी पहली फिल्म थी, इसलिए मुझे बुरा लगा, इसलिए यह निराशाजनक था।

मानुषी छिल्लर - फोटो : insta
मानुषी ने कहा, अब जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, तो मुझे लगता है कि मुझे फिल्म से जो चाहिए था, वह मिल गया। मैंने बहुत कुछ सीखा। ऐसे लोगों का एक वर्ग था, जिन्होंने इसे पसंद किया। हर फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं करेगी। यदि आप तार्किक रूप से उद्योग को देखें।
विज्ञापन

मानुषी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'फिल्मों की सफलता का अनुपात बहुत कम है। ज्यादातर फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं करती हैं, लेकिन इसे देखकर मुझे बुरा नहीं लगता। सौभाग्य से मैंने काम करना बंद नहीं किया। सौभाग्य से मैं लगातार अन्य परियोजनाओं में शामिल रही हूं। बता दें कि मानुषी अगली बार जासूसी एक्शन थ्रिलर तेहरान में जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: किंग खान की फिल्म 'जवान' का धमाकेदार प्रीव्यू हुआ रिलीज, एक्शन अवतार में शाहरुख ने जीता फैंस का दिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें