कयामत से कयामत तक और जो जीता वही सिकंदर जैसी यादगार फिल्मों के निर्देशक मंसूर खान इन दिनों स्क्रिप्ट लिखने में लगे हुए हैं।
सूत्रों की मानें, तो एक बार फिर मंसूर खान फिल्म निर्देशन के मैदान में उतरने की सोच रहे हैं। हाल ही में एक पारिवारिक फंक्शन में मंसूर और आमिर की लंबी मुलाकात हुई, तभी आमिर ने उनसे फिल्म निर्देशित करने का आग्रह किया।
मिली जानकारी के अनुसार आमिर काफी समय से मंसूर को आग्रह करते रहे हैं कि वे उनके लिए एक फिल्म जल्दी ही निर्देशित करें। जानकारों का कहना है कि शायद अब बात बन जाए।