फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख की वादाखिलाफी, हताश हुआ ये नामी सितारा

Thu, 29 Aug 2013 03:34 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख खान के दिन इन दिनों काफी अच्छे चल रहे हैं। उनकी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' भारतीय सिनेमा की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है तो कई और बाधाएं शाहरुख का पीछा छोड़ रही हैं।
विज्ञापन


ताजा मामला मनोज कुमार से जुड़े केस का है। मनोज कुमार ने शाहरुख के खिलाफ दायर केस वापस लेने का फैसला लिया है।

ये केस उन्होंने 2008 में शाहरुख की फिल्म 'ओम शांति ओम' में अपना मजाक बनाए जाने के खिलाफ किया था।

इस फिल्म में कथित रूप से मनोज कुमार की मिमिक्री की गई थी। इस मामले ने तब तूल पकड़ा था जब 2013 में इस फिल्म को दोबारा दिखाया गया और उसमें भी यह आपत्तिजनक सीन थे। 

मनोज के वकील का कहना है कि मनोज कुमार ने शाहरुख को उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराने के लिए केस किया था। लेकिन जब शाहरुख अपनी जिम्मेदारी समझे ही नहीं तो मनोज ने केस वापस लेना ही उचित समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें