फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस उम्र में फिल्म बनाएंगे मनोज कुमार

Wed, 10 Apr 2013 11:34 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी 'भारत कुमार' इमेज के लिए मशहूर अभिनेता और फिल्मकार मनोज कुमार एक बार फिर से सक्रिय होने जा रहे हैं। उन्होंने एक नयी फिल्म की घोषणा की है। जाहिर है कि यह फिल्म भी देशप्रेम पर आधारित होगी।
विज्ञापन


'ओम शांति ओम' फिल्म को लेकर शाहरुख खान पर केस करने वाले मनोज कुमार अब एक दूसरी वजह से भी चर्चा में हैं।

मनोज कुमार अब एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह एक युद्घ आधारित फिल्म होगी।

इस फिल्म का नाम 'आखिरी गोली' है। यह फिल्म युद्घ में जाने वाले एक सैनिक के मनोविज्ञान की कहानी है।

मनोज कुमार ही इस फिल्म की पटकथा लिखेंगे। इस फिल्म के निर्देशन का जिम्मा भी उन्होंने खुद ही उठाने का फैसला लिया है।

मजे की बात यह है कि इस फिल्म में किसी चर्चित कलाकार को लेने के बजाय मनोज कुमार किसी नए कलाकार को मौंका देंगे।

फिल्म इसी साल शुरू हो सकती है। मनोज कुमार इससे पहले भी देशभक्ति की फिल्मों से जुड़े रहे हैं। मनोज कुमार की उम्र इस समय 75 साल है।

एक हीरो के रूप में मनोज कुमार अंतिम बार 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'मैदान-ए-जंग' में दिखे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें