फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने पत्नी शबाना संग इंटर रिलीजन शादी पर किया खुलासा, बोले- वैल्यूज पर आधारित है

Wed, 05 Apr 2023 10:15 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोजा बाजपेयी ने पत्नी शबाना रजा संग इंटर रिलीजन शादी पर बात की। उन्होंने कहा कि शबाना के साथ मेरी शादी धर्म से ज्यादा उन मूल्यों के बारे में है जो हम साझा करते हैं 
विज्ञापन
Manoj Bajpayee -Shabana Raza - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं। वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में यह मुकाम हासिल किया है। एक्टर के देश भर में लाखों की संख्या में फैंस हैं। एक फेमस एक्टर होने के बाद भी मनोज बेहद सादगी के साथ रहना पसंद करते हैं। उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की जाए तो उन्होंने साल 2006 में पूर्व एक्ट्रेस शबाना रजा (नेहा के नाम से जानी जाने वाली) से शादी की थी। कपल की एक बेटी है आवा नायला। 

विज्ञापन

Manoj Bajpayee -Shabana Raza - फोटो : social media
वैल्यूज को साझा करते हैं मनोज
एक्टर ने हाल ही में अपनी इंटर रिलीजन शादी को लेकर बात की है। साथ ही यह भी बताया कि उनकी शादी में ऐसा क्या है जो इसे मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि शबाना के साथ मेरी शादी धर्म से ज्यादा उन मूल्यों के बारे में है जो हम साझा करते हैं और उन वैल्यूज की हम बात नहीं करते, ये अनकहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कल को हम दोनों में से कोई अपनी वैल्यू को बदल देता है, तो यह शादी नहीं चलेगी। 

Shaakuntalam: 'शाकुंतलम' का दूसरा धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, खोए हुए प्यार को ढूंढती दिखीं सामंथा रुथ प्रभु
विज्ञापन

Manoj Bajpayee -Shabana Raza - फोटो : social media
धर्म को लेकर नहीं होती है कोई बात
उन्होंने आगे अपनी पत्नी के परिवार से मुलाकात को लेकर कहा कि-उनके परिवार ने कोई आरक्षण नहीं दिखाया। उन्होंने कहा कि अगर कोई ( आरक्षण)था, तो मुझे इसकी कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी, और यह साफ नहीं किया गया था। मैं एक ब्राह्मण, एक सामंती परिवार से आता हूं। उनके परिवार में उनके नाम पर बहुत प्रतिष्ठा थी, लेकिन हैरानी की बात यह है कि मेरे परिवार के किसी भी सदस्य ने कभी इसका विरोध नहीं किया था। अब तक कभी नहीं।  उन्होंने यह भी कहा कि उनके सामने कोई धर्म की बात नहीं करता है। फिर भले ही वे मेरी पत्नी के धर्म के बारे में बात करें, लेकिन मेरे चेहरे पर मुझसे बात करने की ताकत या साहस नहीं हो सकता था। 

इन फिल्मों में नजर आएंगे मनोज
आपको बता दें कि मनोज जल्द ही डिस्पैच और जोरम में दिखाई देंगे, इसके अलावा अपनी बेहतरीन वेब सीरीज द फैमिली मैन के सीजन 3 में भी नजर आएंगे। 

Rani Mukerji: आदित्य चोपड़ा को क्यों कोसती हैं रानी मुखर्जी? वजह जान रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें