फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Bajpayee: ‘मुझे लगता है वह अपना संतुलन खो देगा लेकिन’, अनुराग कश्यप पर ऐसा क्यों बोले मनोज बाजपेयी?

Tue, 09 Sep 2025 06:00 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ओटीटी पर रिलीज हुई मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म ‘इंस्पेक्टर जेंडे’ इन दिनों चर्चा में है। इस फिल्म की चर्चा के बीच डायरेक्टर अनुराग कश्यप को लेकर कही गई उनकी कुछ बातें भी खबरों में हैं। अनुराग कश्यप के गुस्से, करियर को लेकर मनोज ने काफी कुछ कहा है? 

विज्ञापन
मनोज बाजपेयी, अनुराग कश्यप - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोज बाजपेयी और अनुराग कश्यप के बीच रिश्ता काफी पुराना है, दोनों ने ‘गैंग ऑफ वासेपुर’ जैसी कल्ट फिल्म में काम किया है। करियर के शुरुआती दिनों से इनकी दोस्ती बरकरार है। लेकिन दोनों के बीच मनमुटाव भी कुछ बातों को लेकर रहे हैं। हाल ही में मनोज बाजपेयी डायरेक्टर अनुराग कश्यप के बारे में काफी कुछ बोल गए। 

मनोज बाजपेयी बोले- अनुराग ने कई दुश्मन बना लिए हैं 

विज्ञापन

बॉलीवुड हंगामा से की गई हालिया बातचीत में मनोज कहते हैं, ‘अनुराग अपने दृढ़ विश्वास की वजह से ही खड़ा है। इस प्रोसेस में उसने कई दुश्मन बना लिए हैं। उसने गुस्से में अपना हाथ भी तोड़ा है, वह बीमार भी पड़ा है लेकिन अपनी बात पर अड़ा रहा। वह सभी फिल्ममेकर के लिए एक उदाहरण हो सकता है। लोगों को उसके सफर पर गौर करना चाहिए, उससे सीखना चाहिए।’  

ये खबर भी पढ़ें: Inspector Zende Movie Review: मनोज बाजपेयी की कॉमिक टाइमिंग नैचुरल, जिम सर्भ असरदार; अखरती है फिल्म की लंबाई 

खुद को अनुराग से ज्यादा प्रैक्टिकल बताया 
मनोज बाजपेयी आगे कहते हैं, ‘वैसे अनुराग और मुझमें एक जैसा गुस्सा है। लेकिन मैं उससे कहीं ज्यादा प्रैक्टिकल हूं। वह भी प्रैक्टिकल हैं लेकिन कभी-कभी वह अपना संयम खो देता है। जिस दिन वह ट्रोल्स को जवाब देना शुरू करता है, मुझे अहसास होता है कि वह अपना संतुलन खो देगा लेकिन फिर, वह वापस आ जाता है, ठीक हो जाता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें