फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Bajpayee: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए मनोज वाजपेयी ने दी जरूरी सलाह, बोले-हम सबका मकसद एक है

Fri, 22 Nov 2024 07:00 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोज वाजपेयी एक गंभीर किस्म के कलाकार हैं। वह अकसर ही बॉलीवुड में बदलाव को लेकर बात करते हैं। हाल ही में भी उन्हें एक जरूरी सलाह बॉलीवुड वालों को दी। क्या कहा मनोज वाजपेयी ने जानिए।
 
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम@bajpayee.manoj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोज वाजपेयी एक फिल्म 'डिस्पैच' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में वह एक खोजी पत्रकार के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म का टिजर कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ है। इसमें मनोज का किरदार बहुत ही उलझा हुआ सा नजर आता है। वह खुद को रिलेवेंट बनाए रखने की कोशिश में लगा हुआ है। इस फिल्म में उनके साथ अर्चिता अग्रवाल भी है। उनके अभिनय से मनोज काफी प्रभावित हैं। हाल ही में उन्होंने नए कलाकारों को लेकर एक बयान दिया। इसमें बॉलीवुड के लिए जरूरी बातें भी कहीं। 

विज्ञापन

नए लोगों को अवसर मिलना चाहिए
हाल ही में एक इंटरव्यू में मनोज वाजपेयी ने कहा कि वह चाहते हैं कि बॉलीवुड में नए लोगों को अवसर मिलें। मनोज का कहना है कि किसी भी अच्छी इंडस्ट्री की पहचान होती है कि वहां हर तरह की फिल्में बनें, हर तरह के लोगों को मौका मिले। उनका मानना है कि जब नए कलाकार और लोग फिल्मों का हिस्सा बनते हैं तो वह एक नई ऊर्जा उसमें डालते हैं। इससे फिल्में और बेहतर बनती हैं। 

दर्शकों को अच्छी फिल्में दिखाना है मकसद 
मनोज आगे कहते हैं कि आखिर में हम सभी का एक ही मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक अच्छी फिल्में पहुंचे। वह यह भी कहते हैं कि जब दर्शक अलग-अलग तरह की फिल्में देखता है तो इससे फिल्म इंडस्ट्री को ही फायदा होता है। हमें अच्छी और अलग किस्म की  फिल्में  बनाने की प्रेरणा मिलती है। इससे और ज्यादा लोगों को फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलता है। इससे रचनात्मक काम भी लगातार होता रहता है। 
विज्ञापन

निर्देशकों को लेकर भी कही अहम बात 
इस इंटरव्यू में मनोज अपनी फिल्म 'डिस्पैच' की सह-कलाकार अर्चिता अग्रवाल की भी काफी तारीफ करते हैं। वह बताते हैं कि शायद यह उनकी पहली फिल्म है लेकिन उन्होंने बहुत शानदार काम किया। इस बात का श्रेय निर्देशक को जाता है, जिन्होंने नए लोगों को मौका दिया। वह यह भी कहते हैं कि जब नए कलाकार बेहतरीन अभिनय करते हैं तो हमें भी खुशी होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें