फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द फैमिली मैन के बाद मनोज बाजपेयी को मिला ये दमदार रोल, आमिर की हीरोइन के साथ जमाएंगे अनोखा किस्सा

Tue, 24 Dec 2019 01:21 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Suraj Pe Mangal Bhari - फोटो : social media
विज्ञापन

अभिनेता मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और अभिनेत्री फातिमा सना शेख पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नजर आने वाले हैं। कलाकारों की यह तिकड़ी कॉमेडी फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' में दिखेगी। अभिषेक शर्मा निर्देशित  इस फिल्म की शूटिंग 6 जनवरी 2020 से शुरू होगी। इस फिल्म को अगले साल के अंत तक रिलीज किया जा सकता है।

विज्ञापन


इस फिल्म के बारे में अभिषेक शर्मा ने बताया, 'सूरज पे मंगल भारी एक खास तरह की पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है जो अपने मजेदार किरदारों से लोगों को हंसाती नजर आएगी। फिल्म की कहानी 1990 के दशक पर आधारित है जब सोशल मीडिया और मोबाइल फोन नहीं होते थे। मुझे यकीन है कि दिलजीत दोसांझ, मनोज बाजपेयी और फातिमा जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ हम एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म बना पाएंगे। फिल्म की शूटिंग 6 जनवरी को शुरू होगी और मार्च मध्य तक खत्म हो जाएगी। फिल्म अगले साल के अंत तक रिलीज हो जाएगी।'





मनोज बाजपेयी की बात करें वह पिछली दफा वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' में नजर आए थे। वह आगे फिल्म 'ढाका' में दिखेंगे। वहीं दिलजीत  पिछली बार हिंदी फिल्म 'अर्जुन पटियाला' में नजर आए थे वहीं वह आने वाले दिनों में फिल्म 'गुड न्यूज' में दिखेंगे। फिल्म में उनके अलावा कियारा आडवाणी, अक्षय कुमार और करीना कपूर भी नजर आएंगे। यह फिल्म  27 दिसंबर को रिलीज होगी। फातिमा की पिछली फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान रही है जिसमें वह आमिर खान के साथ नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: कंगना ने प्रदर्शनकारियों को दिया 'सोर लूजर' का तमगा, नागरिकता कानून का किया समर्थन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें