दिल्ली में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन हुआ है। इसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल होने पहुंचे। इस बीच मनोज बाजपेयी भी कार्यक्रम का हिस्सा बने, जहां उन्होंने पर्सनैलिटी राइट्स जैसे मुद्दों पर अपनी राय दी।
पर्सनैलिटी राइट्स पर क्या बोले मनोज बाजपेयी
मीडिया से बातचीत के दौरान मनोज बाजपेयी ने साफ कहा कि अगर कोई उनके काम या उनसे जुड़ी किसी भी चीज का इस्तेमाल करता है, तो उसके लिए उन्हें पैसे मिलने चाहिए। उनका कहना था कि एक कलाकार अपनी पहचान और भरोसा वर्षों की मेहनत से बनाता है, इसलिए उसका इस्तेमाल बिना अनुमति या बिना भुगतान के नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘अगर हमारी चीज कोई यूज करेगा, तो उसके पैसे हमें मिलने चाहिए। मैं 32 साल से काम कर रहा हूं, और इस दौरान जो पहचान बनाई है, उसका अगर कोई इस्तेमाल करता है, तो उसे उसके अधिकार के हिसाब से भुगतान करना पड़ेगा।’
31 मार्च तक चलेगा फिल्म फेस्टिवल
इस दौरान मनोज बाजपेयी ने ये भी बताया कि वो फेस्टिवल में एक खास ‘इन-कन्वर्सेशन’ सेशन का हिस्सा बनने वाले हैं, जहां वो अपने लंबे फिल्मी सफर के बारे में बात करेंगे।
बता दें कि यह फेस्टिवल 25 से 31 मार्च तक चल रहा है, जिसमें देश-विदेश की फिल्मों की स्क्रीनिंग, चर्चाएं और कई बड़े इवेंट्स हो रहे हैं। इसका मकसद फिल्म कल्चर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाना है।