नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्म 'मांझी ए माउंटेन मैन' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। नवाजुद्दीन फिल्म में दशरथ मांझी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म बिहार के गया जिले के एक गांव गैहलोर के दशरथ मांझी की जिंदगी पर ही आधारित है।
दशरथ मांझी ने गांव में मेडिकल की खराब व्यवस्था को दूर करने के लिए अकेले ही पहाड़ से रास्ता बना दिया था। जिसके बाद दशरथ मांझी माउंटेन मैन के नाम से मशहूर हो गए। इसीलिए उनको आज भी याद किया जाता है।
फिल्म में दशरथ मांझी का किरदार निभा रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी को रोल में राधिका आप्टे दिखेंगी। फिल्म इसी साल 21 अगस्त को रिलीज होगी।